ePaper

SC ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स को दिया निर्देश, राज्यवर्द्धन सिंह को फ्लैट का कब्जा दें

Updated at : 21 Oct 2016 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
SC ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स को दिया निर्देश,  राज्यवर्द्धन सिंह को फ्लैट का कब्जा दें

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने आज पार्श्वनाथ डेवलपर्स को निर्देश दिया कि वह सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर को दो दिन के भीतर गुड़गांव परियोजना में फ्लैट का कब्जा सौंपे. न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति अमिताव राय की पीठ ने कहा कि प्रतिवादी राठौर को दो दिन के भीतर फ्लैट का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने आज पार्श्वनाथ डेवलपर्स को निर्देश दिया कि वह सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर को दो दिन के भीतर गुड़गांव परियोजना में फ्लैट का कब्जा सौंपे.

न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति अमिताव राय की पीठ ने कहा कि प्रतिवादी राठौर को दो दिन के भीतर फ्लैट का कब्जा दिया जाये. पीठ ने यह भी कहा कि राठौर को अब इस डिवलपर्स को कोई भी अतिरिक्त पैसे का भुगतान नहीं करना चाहिए.शीर्ष अदालत ने कहा कि फ्लैट का कब्जा देने में हुए विलंब की वजह से राठौर को दिये जाने वाले मुआवजे के बारे में बाद में विचार किया जायेगा.
इस मामले की सुनवाई के दौरान पार्श्वनाथ डेवलपर्स के वकील ने कहा कि फ्लैट तैयार है और वह इसका कब्जा दे सकता है. राठौर ने पार्श्वनाथ की परियोजना एक्जोटिका में 2006 में फ्लैट बुक कराया था और इसके लिए 70 लाख रुपये का भुगतान भी किया था.
इस फर्म को 2008-09 में फ्लैट का कब्जा देना था. इस साल जनवरी में राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निबटान आयोग ने बिल्डर को निर्देश दिया था कि राठौर को मूल धन ब्याज सहित वापस किया जाये और उन्हें मुआवजा दिया जाये. इससे पहले, शीर्ष अदालत ने बड़े-बड़े दावे करने के लिए इस बिल्डर को आड़े हाथ लिया था और कहा था कि आवासीय परियोजना के पूरा होने में अत्यधिक विलंब की वजह से उसके वायदे पूरे नहीं हुये.
न्यायालय ने 18 अक्तूबर को शीर्ष अदालत की रजिस्टरी को निर्देश दिया था कि इस रियल इस्टेट फर्म पपार्श्वनाथ बिल्डवेल प्रा लि द्वारा जमा कराये गये 12 करोड़ रुपये की राशि उचित पहचान के बाद 70 खरीदारों में वितरित कर दिये जायें.न्यायालय ने इस फर्म को दस दिसंबर तक रजिस्टरी में दस करोड़ रुपए जमा करने का निर्देश दिया था.
शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब पार्श्वनाथ बिल्डवेल प्रा लि ने कहा था कि शीर्ष अदालत आने वाले 70 खरीदारों को 17 दिसंबर तक फ्लैट सौंप देंगी.शीर्ष अदालत ने 15 सितंबर को गाजियाबाद परियोजना में खरीदारों को फ्लैट का कब्जा देने में हुये विलंब के रुप में अल्पकालीन जमा के ब्याज के रुप में इस फर्म को चार सप्ताह के भीतर 12 करोड रुपए जमा कराने का निेर्दश दिया था.
इस डेवलपर ने 26 अगस्त को न्यायालय को सूचित किया था कि वे गंभीर आर्थिक संकट में है क्योंकि उन्हें पिछले साल करीब 400 करोड रुपए का नुकसान हो गया था। उन्होंने यह भी कहा था कि चह एक साल के भीतर गाजियाबाद की विलंबित परियोजना के फ्लैट का कब्जा खरीदारों को दे देगा.
राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निबटान आयोग ने फर्म को निर्देश दिया था कि चार सप्ताह के भीतर 12 फीसदी ब्याज और तीन लाख रुपए मुआवजा तथा 25 हजार रुपए मुकदमे के खर्च के रुपये 70 खरीदारों को लौटाये. इन खरीदारों ने गाजियाबाद की पार्श्वनाथ एक्जोटिका परियोजना में फ्लैट बुक कराये थे.
न्यायालय को सूचित किया गया था कि इस परियोजना के तहत 854 फ्लैट का निर्माण होना था और 818 खरीदारों ने इसमें फ्लैट बुक कराये थे. उपभोक्ता आयोग के आदेश के खिलाफ पार्श्वनाथ डेवलपर्स लि ने शीर्ष अदालत में याचिका दायर की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola