ePaper

स्मृति ईरानी, सदानंद गौडा अंतर राज्य परिषद से हटाये गए

Updated at : 20 Oct 2016 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
स्मृति ईरानी, सदानंद गौडा अंतर राज्य परिषद से हटाये गए

नयीदिल्ली : केंद्र्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और डीवी सदानंद गौडा को अंतर राज्य परिषद से हटाया गया है. आधिकारिक सूत्रों ने आज इसकी जानकारी दी. स्मृति ईरानी और सदानंद गौडा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली इस परिषद के स्थायीरूप से आमंत्रित सदस्य थे. ईरानी और गौडा को जुलाई में कैबिनेट के फेरबदल में क्रमश: […]

विज्ञापन

नयीदिल्ली : केंद्र्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और डीवी सदानंद गौडा को अंतर राज्य परिषद से हटाया गया है. आधिकारिक सूत्रों ने आज इसकी जानकारी दी. स्मृति ईरानी और सदानंद गौडा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली इस परिषद के स्थायीरूप से आमंत्रित सदस्य थे. ईरानी और गौडा को जुलाई में कैबिनेट के फेरबदल में क्रमश: मानव संसाधन विकास मंत्रालय तथा विधि एवं न्याय मंत्रालय का प्रभार छोड़नापड़ा था.

स्मृति ईरानी अब कपड़ा मंत्री हैं जबकि गौडा के पास सांख्यिकी एवं कार्यक्रम अनुपालन मंत्रालय है. आधिकारिक आदेश के अनुसार, दोनों मंत्रियों को परिषद से हटा दिया गया है जिसका पुनर्गठन कल किया गया था. परिषद में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर को शामिल किया गया है जबकि विधि एवं न्याय तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद इसके सदस्य बने रहेंगे. अंतर राज्य परिषद की स्थापना मई 1990 में किया गया थे जिसका दायित्व राज्यों एवं केंद्र के बीच समन्वय स्थापित करना है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करीब 10 वर्ष के अंतराल के बाद परिषद की 11वीं बैठक की अध्यक्षता की थी. इससे पहले अंतर राज्य परिषद की बैठक दिसंबर 2006 में हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola