जेटली मानहानि मामले पर आज फैसला सुना सकती है अदालत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आप नेताओं के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में एक निचली अदालत के सामने कार्यवाही पर रोक लगाने के केजरीवाल के अनुरोध पर आज अपना फैसला सुना सकता है. उच्च न्यायालय ने केजरीवाल के उस अनुरोध पर 25 जुलाई […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आप नेताओं के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में एक निचली अदालत के सामने कार्यवाही पर रोक लगाने के केजरीवाल के अनुरोध पर आज अपना फैसला सुना सकता है.
उच्च न्यायालय ने केजरीवाल के उस अनुरोध पर 25 जुलाई को अपना फैसला सुरक्षित रखा था जिसमें निचली अदालत के 19 मई के आदेश को चुनौती दी गई थी. निचली अदालत ने इस आदेश में आपराधिक मानहानि मामले पर एक संबंधित दीवानी वाद पर उच्च न्यायालय का फैसला आने तक सुनवाई स्थगित करने के दिल्ली के मुख्यमंत्री के अनुरोध को ठुकरा दिया गया था.केजरीवाल की याचिका के अनुसार, समान आरोपों पर आप नेताओं के खिलाफ दो मामले एक दीवानी और फौजदारी, दायर किये गये हैं और निचली अदालत को इस मामले की कार्यवाही पर रोक लगानी चाहिए थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










