लगता है अगला चुनाव पाकिस्तान में लड़ेंगे नरेंद्र मोदी : कांग्रेस

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ (कथित रुप से) ‘राजनीति करने’ को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया और कहा कि वह पाकिस्तान को ऐसे पाठ पड़ा रहे हैं कि मानो भारत के लोगों की नाराजगी को समझने के बजाय वह उस देश में चुनाव लड़ने जा रहे हैं. कांग्रेस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ (कथित रुप से) ‘राजनीति करने’ को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया और कहा कि वह पाकिस्तान को ऐसे पाठ पड़ा रहे हैं कि मानो भारत के लोगों की नाराजगी को समझने के बजाय वह उस देश में चुनाव लड़ने जा रहे हैं.

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने अचानक पाकिस्तान के लोगों को को उसकी नयी विकास अनिवार्यताओं पर भाषण देना शुरू कर दिया है. ऐसा जान पडता है कि लोगों के बीच जो गुस्सा है, उसकी गहराई को समझने के बजाय नरेंद्र मोदी पाकिस्तान में अगला चुनाव लडने जा रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘‘………उन्होंने कुपोषण और गरीबी एवं बेरोजगारी जैसे अन्य विकास सूचकांकों की बात कर लक्ष्य बदलने का प्रयास किया है. मानो इन लडाइयों को बहुत पहले ही भारत जीत चुका है.’ कल कोझिकोड में एक जनसभा में मोदी ने पाकिस्तान को गरीबी एवं बेरोजगारी के खिलाफ जंग छेड़ने की चुनौती दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola