‘आप'' विधायक ने कहा, पंजाब में भी टिकट देने के नाम पर महिलाओं का शोषण

Published at :05 Sep 2016 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
‘आप'' विधायक ने कहा, पंजाब में भी टिकट देने के नाम पर महिलाओं का शोषण

नयी दिल्ली : अभी आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को लेकर अभी विवाद थमा भी नहीं है. इसी बीच एक और विधायक ने आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खत लिखा कि पंजाब में टिकट देने के नाम पर पार्टी के नेता महिलाओं का यौन शोषण कर रहे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अभी आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को लेकर अभी विवाद थमा भी नहीं है. इसी बीच एक और विधायक ने आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खत लिखा कि पंजाब में टिकट देने के नाम पर पार्टी के नेता महिलाओं का यौन शोषण कर रहे हैं. बिजवासन सीट से विधायक देवेंद्र सहरावत ने खत में कहा कि हालात छवि खराब करने वाले बन रहे हैं और खराब तत्वों को हटाने के लिए कार्रवाई किए जाने की जरूरत है. देवेंद्र सहरावत केजरीवाल के वही विधायक हैं जिन्होंने पार्टी से प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को निकाले जाने के तरीके के खिलाफ भी आवाज उठाई थी. सहरावत ने संदीप कुमार के बचाव में आप के प्रवक्ता आशुतोष के ब्लॉक पर तंज कसा है.

सहरावत ने कहा कि संदीप कुमार के आचरण को लेकर आशुतोष ने जो तर्क दिए हैं, वे स्वीकार्य मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं. गौरतलब है कि मीडिया में संदीप कुमार का वीडियो वायरल होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने उन्हें तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया, उसके बाद उनकी पार्टी सदस्यता भी निलंबित कर दी गई है. सहरावत ने ‘आप’ की दिल्ली इकाई के संयोजक दिलीप पांडेय पर भी निशाना साधते हुए उनके आचरण पर सवाल उठाए और कहा कि पंजाब से परेशान करने वाली खबरें आ रहीं हैं.

सहरावत ने लिखा, ‘मैंने पंजाब में टिकट देने या उसके वादे के एवज में महिलाओं के शोषण की परेशान करने वाली खबरें देखी हैं. मैं धरातल पर स्थिति का पता लगाने के लिए चंडीगढ़ में लोगों से मिल रहा हूं.’ सहरावत ने लिखा, ‘दिलीप पांडेय दिल्ली में ऐसा ही कर रहे हैं.’ उन्होंने आरोप लगाया कि एक ‘चौकड़ी’ पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है. जब सहरावत से पूछा गया कि वह किसकी ओर इशारा कर रहे हैं, तो उन्होंने आशुतोष, पार्टी की पंजाब इकाई के प्रभारी संजय सिंह और दिलीप पांडेय का नाम लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola