ePaper

श्री श्री रविशंकर से बुरहान वानी के पिता ने की मुलाकात

Updated at : 28 Aug 2016 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
श्री श्री रविशंकर से बुरहान वानी के पिता ने की मुलाकात

नयी दिल्ली: हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में भड़की अशांति के बाद शांति बहाल करने के केंद्र के प्रयासों के बीच बुरहान के पिता मुजफ्फर वानी ने आर्ट ऑफ लीविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से उनके बेंगलुरू स्थित आश्रम में मुलाकात की. आध्यात्मिक गुरू ने ट्विटर पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में भड़की अशांति के बाद शांति बहाल करने के केंद्र के प्रयासों के बीच बुरहान के पिता मुजफ्फर वानी ने आर्ट ऑफ लीविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से उनके बेंगलुरू स्थित आश्रम में मुलाकात की.

आध्यात्मिक गुरू ने ट्विटर पर कहा कि मुजफ्फर वानी दो दिनों से आश्रम में थे और दोनों लोगों ने कई मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने मुजफ्फर वानी के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की. मालूम हो कि बुरहान वानी को मुठभेड़ में ढेर किए जाने के बाद से ही कश्मीर अशांत है. करीब 50 दिनों से कश्मीर घाटी में कर्फ्यू लगा हुआ है और पुलिस-प्रदर्शनकारियों में टकराव में करीब 60 लोगों की मौत हो चुकी है.

वहीं,कश्मीर को लेकर केंद्र भी सक्रिय है और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दो दिन के कश्मीर दौरे के बाद शनिवार 27 अगस्त को सीएम महबूबा मुफ्ती ने दिल्ली मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola