केजरीवाल ने भिखारियों के खिलाफ अभियान पर लगायी रोक

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में भिखारियों के खिलाफ अभियान शुरू करने के समाज कल्याण मंत्री संदीप कुमार की योजना को आज ‘अमानवीय’ और ‘निरर्थक’ बताते हुए उस पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया. इस कदम पर ट्विटर के जरिये रोक लगाने का केजरीवाल का निर्देश पिछले कुछ सप्ताह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में भिखारियों के खिलाफ अभियान शुरू करने के समाज कल्याण मंत्री संदीप कुमार की योजना को आज ‘अमानवीय’ और ‘निरर्थक’ बताते हुए उस पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया. इस कदम पर ट्विटर के जरिये रोक लगाने का केजरीवाल का निर्देश पिछले कुछ सप्ताह से इस अभियान पर बल दे रहे कुमार के लिए अप्रत्याशित है.

केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा, ‘समाज कल्याण विभाग का कदम सबसे अधिक अमानवीय और निरर्थक है. मैं उन लोगों को तत्काल इसे रोकने का निर्देश देता हूं.’ माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी के तत्काल बाद समझा जाता है कि कुमार ने अपनी टीम से इस प्रस्ताव को आगे नहीं बढाने का निर्देश दिया. दिल्ली को ‘भिखारी मुक्त’ बनाने का अभियान सोमवार से शुरू किया जाना था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola