ePaper

Video : 9 महीने बाद जमानत पर रिहा हुए पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक

Updated at : 15 Jul 2016 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
Video : 9 महीने बाद जमानत पर रिहा हुए पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक

सूरत : पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल 9 महीने जेल में बिताने के बाद आज जमानत पर रिहा हो गये हैं. गुजरात हाईकोर्ट ने सोमवार को विसनगर के एक विधायक के कार्यालय में हिंसा से संबंधित एक मामले में जमानत मंजूर कर उनकी रिहाई का रास्ता खोल दिया था. रिहाई के 48 घंटों […]

विज्ञापन

सूरत : पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल 9 महीने जेल में बिताने के बाद आज जमानत पर रिहा हो गये हैं. गुजरात हाईकोर्ट ने सोमवार को विसनगर के एक विधायक के कार्यालय में हिंसा से संबंधित एक मामले में जमानत मंजूर कर उनकी रिहाई का रास्ता खोल दिया था. रिहाई के 48 घंटों के अंदर ही हार्दिक को गुजरात से बाहर जाना होगा.हार्दिक पटेल की रिाहई की खुशी में पास पार्टी ने एक रोड शो का आयोजन किया जिसमें हार्दिक पटेल का फूल मालाओं से स्वागत हुआ. हार्दिक पटेल की सूरत के एक जेल से रिहाई से एक दिन पहले पुलिस ने पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) को रोड शो करने की इजाजत दे दी थी.

गौरतलब है कि पिछले साल आरक्षण आंदोलन के दौरान विसनगर के विधायक के कार्यालय में हुई हिंसा और देशद्रोह के दो मामलों में करीब नौ महीने पहले हार्दिक को गिरफ्तार किया गया था. पिछले हफ्ते गुजरात उच्च न्यायालय ने हार्दिक को इस शर्त पर जमानत दी कि वह अगले छह महीने तक राज्य से बाहर रहेंगे और जेल से रिहाई के 48 घंटे के भीतर गुजरात छोड देंगे. ‘पास’ ने सूरत शहर के अलग-अलग इलाकों में हार्दिक का रोड शो आयोजित करने के लिए पुलिस से इजाजत मांगी थी.

रोड शो की इजाजत देते हुए सूरत के पुलिस आयुक्त आशीष भाटिया ने आयोजकों से कहा कि वह किसी ऐसी गतिविधि में शामिल न हों, जिससे कानून-व्यवस्था बिगडने की आशंका हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola