BSNL यूजर्स को झटका, फिर घट गई ₹107 और ₹197 प्लान की वैलिडिटी

Updated:
विज्ञापन
BSNL Reduced Plans Validity

बीएसएनएल ने घटाई प्लान की वैलिडिटी

अगर आप BSNL यूजर हैं, तो फिर ये खबर आपके काम की है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने एक बार फिर से अपने सस्ते प्लान्स की वैलिडिटी में बदलाव कर दिया है. जानिए कितने दिनों की घट गई वैलिडिटी.

विज्ञापन

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (Bharat Sanchar Nigam Limited) ने अपने पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स ₹107 और ₹197 में एक बार फिर बदलाव कर दिया है. कंपनी ने इन प्लान्स की वैलिडिटी को रिवाइज किया है, जिससे यूजर्स को अब पहले से कम दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. कंपनी ने इससे पहले भी नवंबर 2025 में इन प्लान्स में बदलाव किया था और अब एक बार फिर इनकी वैलिडिटी अपडेट की गई है. नए बदलावों के बाद यूजर्स को इन प्लान्स में मिलने वाले फायदे पहले से अलग हो सकते हैं.

107 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी में फिर कटौती

BSNL का ₹107 वाला प्रीपेड प्लान पहले 22 दिन की वैलिडिटी के साथ आता था, जिसमें यूजर्स को 200 मिनट वॉयस कॉलिंग और 3GB डेटा मिलता था. हालांकि, 3GB डेटा इस्तेमाल करने के बाद स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाती थी.

अब कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी को और कम कर दिया है. इसे 22 दिन से घटाकर 20 दिन कर दिया गया है. ध्यान देने वाली बात यह है कि पहले इस प्लान में 35 दिन की वैलिडिटी मिलती थी, जिसे धीरे-धीरे कम करके 30, फिर 28, फिर 22 और अब सिर्फ 20 दिन कर दिया गया है.

197 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी में फिर कटौती

BSNL के ₹197 प्रीपेड प्लान में भी बदलाव किया गया है. अब यह प्लान 42 दिन की जगह 35 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को 300 मिनट वॉयस कॉलिंग, अनलिमिटेड डेटा (5GB के बाद स्पीड घटकर 40 Kbps) और 100 SMS मिलते हैं.

खास बात यह है कि पहले इस प्लान में 42 दिन की वैलिडिटी के साथ 4GB डेटा मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 5GB कर दिया गया है. हालांकि, वैलिडिटी समय के साथ कम होती गई है. पहले इस प्लान में 54 दिन, फिर 48 दिन, फिर 42 दिन मिलते थे और अब वैलिडिटी सिर्फ 35 दिन रह गई है.

ध्यान रहे, प्लान्स और उनमें मिलने वाले बेनेफिट्स सर्कल के हिसाब से अलग हो सकते हैं।. इसलिए प्लान्स डिटेल्स अपने सर्कल के अनुसार BSNL सेल्फकेयर ऐप या ऑफिशियल BSNL वेबसाइट पर चेक कर लें.

यह भी पढ़ें: BSNL के इस प्लान ने बढ़ा दी जियो-एयरटेल की टेंशन, ₹200 से कम में 35 दिन की वैलिडिटी

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola