19 नये राज्यसभा सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर बैठकर पहुंचे शरद पवार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Apr 2026 1:15 PM

विज्ञापन

शरद पवार, रामदास अठावले समेत 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, फोटो- एएनआई

Rajya Sabha: राज्यसभा में सोमवार को 19 नए सदस्यों ने शपथ ली. इनमें शरद पवार और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी शामिल रहे. शरद पवार व्हीलचेयर पर शपथ लेने पहुंचे. महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से निर्वाचित सदस्यों ने क्षेत्रीय भाषाओं में शपथ ली.

विज्ञापन

Rajya Sabha: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के नेता शरद पवार सहित 19 नए राज्यसभा सदस्यों ने सोमवार को उच्च सदन (राज्य सभा को उच्च सदन (Upper House) भी कहा जाता है) की शपथ ली. राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन की मौजूदगी में सभी नये सदस्यों ने शपथ ग्रहण की. इस अवसर पर उप सभापति हरिवंश और संसदीय कार्य मंत्री किरन रीजीजू भी मौजूद थे.

महाराष्ट्र (5 सदस्यों ने ली शपथ)

  • माया चिंतामण (बीजेपी)– सबसे पहले शपथ ली
  • शरद पवार (SP)– व्हीलचेयर पर बैठकर शपथ ली
  • रामराव सखाराम वाडकुटे (बीजेपी)
  • ज्योति नागनाथ वाघमारे (शिवसेना)
  • रामदास अठावले (आरपीआई-ए)

ओडिशा (3 सदस्य)

  • मनमोहन सामल (बीजेपी)
  • सनरुप्त मिश्रा (बीजू जनता दल)
  • दिलीप कुमार राय (निर्दलीय)

तमिलनाडु (6 सदस्य)

  • कॉन्स्टैंटाइन रविंद्रन (DMK)
  • क्रिस्टोफर मणिकम (कांग्रेस)
  • एल. के. सुधीश (डीएमडीके)
  • एम. थंबीदुरई (AIADMK)
  • तिरुचि शिवा (DMK)
  • अंबुमणि रामदास (PMK)

पश्चिम बंगाल (5 सदस्य)

  • बाबुल सुप्रिया बराल (तृणमूल कांग्रेस)
  • बिस्वजीत सिन्हा (भाजपा)
  • मेनका गुरुस्वामी (तृणमूल कांग्रेस)
  • राजीव कुमार (तृणमूल कांग्रेस)
  • रुक्मिणी मलिक (तृणमूल कांग्रेस)

अधिकतर सदस्यों ने अपनी-अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद सभापति राधाकृष्णन ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी.

Also Read: असम में गरजे पीएम मोदी, कहा- बीजेपी लगाएगी हैट्रिक, कांग्रेस बनाएगी हार का रिकॉर्ड

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola