आनंदीबेन ने मेरा सूरत में तय कार्यक्रम रद्द कराया :अरविंद केजरीवाल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2016 2:02 PM

विज्ञापन

राजकोट : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल पर सूरत में होने वाला उनका कार्यक्रम रद्द कराने का आरोप लगाया. उन्होंने 2017 में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए यहां आम आदमी पार्टी का चुनाव अभियान शुरु किया. अपने परिवार के लोगों के साथ आज सुबह यहां पहुंचे […]

विज्ञापन

राजकोट : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल पर सूरत में होने वाला उनका कार्यक्रम रद्द कराने का आरोप लगाया. उन्होंने 2017 में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए यहां आम आदमी पार्टी का चुनाव अभियान शुरु किया.

अपने परिवार के लोगों के साथ आज सुबह यहां पहुंचे केजरीवाल अभियान शुरु करने से पहले सोमनाथ में स्थित भगवान शिव के मंदिर में दर्शन के लिए गए.आप के राष्ट्रीय संयोजक के साथ उनका परिवार और पार्टी नेता कुमार विश्वास भी थे.
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुजरात में मेरा मूल कार्यक्रम दो दिन का था, आज हम सोमनाथ जाने वाले थे और कल सूरत में हमारी एक बैठक थी. लेकिन आनंदीबेनजी ने सूरत के लोगों और व्यापारियों पर अनुचित दबाव डाला और हमारा कार्यक्रम रद्द करा दिया.”
केजरीवाल ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में हर किसी को अपने विचार अभिव्यक्त करने का अधिकार है. हम एक लोकतंत्र हैं.” दिल्ली के मुख्यमंत्री यात्रा के दौरान जूनागढ, गिर-सोमनाथ और राजकोट जिलों के कुछ गांवों का भी दौरा करेंगे और वहां के किसानों की समस्याओं को समझने के लिए उनसे मिलेंगे. एक व्यवसायिक संगठन के अपना निमंत्रण वापस लेने के बाद दस जुलाई को तय केजरीवाल की सूरत यात्रा रद्द करनी पडी। आप का आरोप है कि ऐसा राज्य की भाजपा सरकार के इशारे पर किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola