पंजाब में हाई अलर्ट, राज्य से होते हुए दिल्ली में घुस सकते हैं आतंकी
Updated at : 05 Jul 2016 10:31 PM (IST)
विज्ञापन

चंडीगढ : केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली है कि आतंकी जम्मू-कश्मीर से पंजाब में घुस सकते हैं और इसके बाद दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं. इसके बाद पंजाब में आज हाई अलर्ट जारी कर दिया गया. पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने आज कहा, ‘‘सूचना मिली है कि पंजाब होते हुए दिल्ली की […]
विज्ञापन
चंडीगढ : केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली है कि आतंकी जम्मू-कश्मीर से पंजाब में घुस सकते हैं और इसके बाद दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं. इसके बाद पंजाब में आज हाई अलर्ट जारी कर दिया गया.
पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने आज कहा, ‘‘सूचना मिली है कि पंजाब होते हुए दिल्ली की तरफ जाने के लिए तीन अलग अलग वाहनों में गोला बारुद से लैस तीन से ज्यादा आतंकी जम्मू-कश्मीर से निकले हैं.” अलर्ट मिलने के बाद पुलिस ने पंजाब में सुरक्षा कडी कर दी है.
अधिकारी ने कहा कि पुलिस से वाहनों की कडाई से जांच करने, पुलिस एवं रक्षा प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, मॉल, रेलवे स्टेशनों एवं पटरियों और शिक्षा संस्थानों सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढाने को कहा गया है. पठानकोट में पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बढा दी गयी है और वाहनों की कडाई से जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




