8, 9, 10, 11 और 12 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तूफानी हवा

Updated:
विज्ञापन
Rain Alert

पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी बारिश, फोटो- पीटीआई

Rain Alert: सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. कई इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

विज्ञापन

Rain Alert: 8 अप्रैल को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवा की संभावना है. कई इलाकों में ओलावृष्टि, गरज और बिजली चमकने की भी संभावना है. मौसम विबाग के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में ऐसा ही मौसम रह सकता है. इसके बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़कर सामान्य से ऊपर पहुंच सकता है.

बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 8 से लेकर 11 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. कई इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा

मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 से 11 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ छिटपुट मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा और झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है.

असम मेघालय समेत इन पूर्वोत्तर राज्यों में 12 अप्रैल तक बारिश

आईएमडी के मुताबिक अगले 5 दिनों तक उत्तर-पूर्व भारत में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. हवा की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटा रह सकती है. इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 9 और 12 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है. 9 और 10 अप्रैल को असम और मेघालय में बारिश की संभावना है. 8 और 9 अप्रैल को त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है.

पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बिजली कड़कने और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 9 से 12 अप्रैल के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 9 अप्रैल को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बारिश हो सकती है. 9 और 10 अप्रैल को ओडिशा में गरज, बिजली कड़कने और 30 से 50 kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है. कुछ जगहों पर हवा की गति 60 kmph तक पहुंच सकती है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 9 अप्रैल तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 8 अप्रैल को मध्य प्रदेश, 8 और 9 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली कड़कने और तेज हवा चल सकती है. हवा की गति 40 से 50 kmph तक पहुंच सकती है. कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. ।

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola