ePaper

#7thPayCommissionDhokha : सातवां वेतन आयोग धोखा!

Updated at : 30 Jun 2016 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
#7thPayCommissionDhokha : सातवां वेतन आयोग धोखा!

नयी दिल्ली: केंद्रीय सरकारी कर्मचारी सातवें वेतन आयोग से खुश नजर नहीं आ रहे हैं. इसको लेकर आज ट्विटर पर एक हैश टैग ट्रेंड कर रहा है जिसपर लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है. यह हैश टैग #7thPayCommissionDhokha के नाम से ट्रेंट कर रहा है. आपको बता दें कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: केंद्रीय सरकारी कर्मचारी सातवें वेतन आयोग से खुश नजर नहीं आ रहे हैं. इसको लेकर आज ट्विटर पर एक हैश टैग ट्रेंड कर रहा है जिसपर लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है. यह हैश टैग #7thPayCommissionDhokha के नाम से ट्रेंट कर रहा है. आपको बता दें कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को सरकार की मंजूरी बुधवार को मिल गई है. आयोग ने 23 फीसदी वेतन बढ़ाने की सिफारिश की है जिससे कर्मचारी नाराज हैं.

इस ऐलान के बाद केंद्रीय कर्मचारियों ने इसका विरोध भी करना शुरू कर दिया है और हड़ताल पर जाने की धमकी दी है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों की कम से कम सैलरी 18 हजार रुपये की गई है जिससे यूनियन संतुष्ट नहीं दिख रहा है. केंद्रीय कर्मचारियों के संगठनों की नेशनल ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन ने धमकी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गई तो 11 जुलाई से हड़ताल पर चले जाएंगे.

आइए एक नजर डालते हैं #7thPayCommissionDhokha के कुछ ट्वीट पर…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola