दिल्ली के भजनपुरा में कार सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, मौत

नयी दिल्ली: दिल्ली के भजनपुरा इलाके में आज ताबड़तोड़ फायरिंग की गई जिसमें एक शख्स की जान चली गई. इस फायरिंग में अन्य तीन लोगों के घायल होने की भी खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावर स्विफ़्ट डिजायर कार में आए जिन्होंने बाइक सवार शख़्स और उसके बेटे पर गोली चला दी. बाइक सवार […]
नयी दिल्ली: दिल्ली के भजनपुरा इलाके में आज ताबड़तोड़ फायरिंग की गई जिसमें एक शख्स की जान चली गई. इस फायरिंग में अन्य तीन लोगों के घायल होने की भी खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावर स्विफ़्ट डिजायर कार में आए जिन्होंने बाइक सवार शख़्स और उसके बेटे पर गोली चला दी. बाइक सवार ने तो घटनास्थल पर ही दम तोड दिया जबकि बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
3 injured, 1 dead in firing in Delhi's Bhajanpura pic.twitter.com/Ge4tmBW3DY
— ANI (@ANI) June 21, 2016
बदमाशों का शिकार एक राहगीर भी हुआ. बताया जा रहा है कि मृतक शख़्स प्रॉपर्टी डीलर था. पुलिस का अनुमान है कि किसी प्रॉपर्टी विवाद के चलते इस हत्या को हमलावरों ने अंजाम दिया होगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस मामले में फॉरेंसिंक टीम की भी सहायता ली जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




