ePaper

बोले उमर, RSS के रिमोट कंट्रोल से चल रही है ''महबूबा'' सरकार

Updated at : 17 Jun 2016 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
बोले उमर, RSS के रिमोट कंट्रोल से चल रही है ''महबूबा'' सरकार

श्रीनगर : नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर की सरकार नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय से चलाई जा रही है. मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को इस दक्षिण पंथी संगठन से ‘‘रोजाना निर्देश मिलते हैं.” आरएसएस के रिमोट कंट्रोल से महबूबा […]

विज्ञापन

श्रीनगर : नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर की सरकार नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय से चलाई जा रही है. मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को इस दक्षिण पंथी संगठन से ‘‘रोजाना निर्देश मिलते हैं.” आरएसएस के रिमोट कंट्रोल से महबूबा सरकार चल रही है.

अनंतनाग विधानसभा क्षेत्र में 22 जून को होने वाले उपचुनाव से पहले रैलियों को संबोधित करते हुए उमर ने कहा, ‘‘वर्तमान में राज्य का रिमोट कंट्रोल नागपुर में है और महबूबा को आरएसएस मुख्यालय से रोजाना निर्देश मिलते हैं.” अनंतनाग सीट से महबूबा पीडीपी की उम्मीदवार हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने इस उपचुनाव को ‘‘कश्मीर के सिद्धांतों” और ‘‘नागपुर के सिद्धांतों” के बीच की लडाई बतायी. उमर ने कहा कि पीडीपी द्वारा कश्मीर के लोगों को धोखा दिए जाने में महबूबा सबसे आगे रहीं और उन्हें विपक्ष के नेता के रुप में अपनी नारेबाजी याद करनी चाहिए.

खेरीबल इलाके में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उमर ने कहा कि अलगाववादियों की गिरफ्तारी इस सरकार की बौखलाहट को प्रदर्शित कर रही है. उनको भी अपना काम करने दिया जाए. उनकी वजह से कोई हिंसा नहीं होती है. उमर ने अलगाववादी नेता काजी यासिर की गिरफ्तारी पर चुटकी ली और कहा कि उनको भी हक है कि वह लोगों में अपनी बात रखें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola