अफ्रीकी स्टूडेंट की हत्या नस्लीय भेदभाव का मामला नहीं : सुषमा स्वराज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2016 4:21 PM
नयी दिल्ली :अफ्रीकी स्टूडेंट्स पर हमले की घटना को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज प्रेस कॉन्फ्रेस किया. अफ्रीकी छात्रों के एक प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मीडिया को बताया कि जिन जगहों में अफ्रीकी स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा है वहां जागरूकता के लिए कार्यक्रम शुरू करेंगे, […]
नयी दिल्ली :अफ्रीकी स्टूडेंट्स पर हमले की घटना को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज प्रेस कॉन्फ्रेस किया. अफ्रीकी छात्रों के एक प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मीडिया को बताया कि जिन जगहों में अफ्रीकी स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा है वहां जागरूकता के लिए कार्यक्रम शुरू करेंगे, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट है कि भारतीय नागरिक जो घटनास्थल पर मौजूद थे, उन्होंने ओलिवर को बचाने की हर संभव कोशिश की.
सुषमा स्वराज ने कहा कि" जिस दिन यह घटना हुई है, मैंने एलजी से रिपोर्ट मांगी और मुझे बताया गया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक मां होने के नाते कॉन्गो स्टूडेंट (ओलिवर) के मातापिता का दर्द समझ सकती हूं जिन्होंने विदेश जमीन पर अपना बेटा खोया है".
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










