भाजपा ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2016 5:26 PM
नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्रियों एम वेंकैया नायडू, बीरेंद्र सिंह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और मुख्तार अब्बास नकवी उन 12 उम्मीदवारों में शामिल हैं जिन्हें भाजपा ने 11 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए नामित किया है.ऊपरी सदन के लिए होने वाले इस द्विवार्षिक चुनाव के लिए पार्टी की ओर से मैदान में […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्रियों एम वेंकैया नायडू, बीरेंद्र सिंह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और मुख्तार अब्बास नकवी उन 12 उम्मीदवारों में शामिल हैं जिन्हें भाजपा ने 11 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए नामित किया है.ऊपरी सदन के लिए होने वाले इस द्विवार्षिक चुनाव के लिए पार्टी की ओर से मैदान में उतारे जाने वाले अन्य उम्मीदवारों में उसके उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर और पुरुषोत्तम रुपाला भी शामिल हैं जिन्हें क्रमश: राजस्थान और गुजरात से नामित किया गया है.
भाजपा ने बिहार भाजपा इकाई के पूर्व अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह को बिहार से अपना उम्मीदवार बनाया है. ऐसी अटकल थी कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी उस एक सीट के लिए पार्टी की पसंद हो सकते हैं जो वह जीत सकती है. भाजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि नायडू, सिंह, सीतारमण, गोयल और नकवी राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र और झारखंड से उसके उम्मीदवार होंगे.
अन्य उम्मीदवारों में हर्षवर्धन सिंह और राम कुमार वर्मा राजस्थान से, अनिल माधव दवे मध्य प्रदेश से और रामविचार नेताम छत्तीसगढ से शामिल हैं. ऐसे में जब नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 31 मई है, भाजपा की ओर से और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द होना तय है.
रेल मंत्री सुरेश प्रभु का कार्यकाल भी समाप्त होने वाला है और उन्हें फिर से नामित किये जाने की उम्मीद है. भाजपा सूत्रों ने कहा कि महासचिव राम माधव और उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धि भी पार्टी टिकट के दावेदारों में हैं.जानेमाने पत्रकार एम जे अकबर का राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है. द्विवार्षिक चुनाव 57 सीटों के लिए होने वाले हैं और भाजपा के 14 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. महाराष्ट्र, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में पार्टी की बड़ी ताकत के चलते उसके 18-19 सीटें जीतने की उम्मीद है.
.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










