ePaper

पहली बार 7 RCR पहुंचीं नरेंद्र मोदी की मां, प्रधानमंत्री ने शेयर की तसवीरें

Updated at : 15 May 2016 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
पहली बार 7 RCR पहुंचीं नरेंद्र मोदी की मां, प्रधानमंत्री ने शेयर की तसवीरें

नयी दिल्ली :नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के करीब दो साल बाद उनकी मां हीरा बेन पहली बार यहां 7 रेसकोर्स रोड स्थित उनके आधिकारिक आवास पर आईं. हीरा बेन के गुजरात लौट जाने के बाद मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें सार्वजनिक कीं, जिसमें उन्हें अपनी मां को 7 रेसकोर्स रोड स्थित […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली :नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के करीब दो साल बाद उनकी मां हीरा बेन पहली बार यहां 7 रेसकोर्स रोड स्थित उनके आधिकारिक आवास पर आईं. हीरा बेन के गुजरात लौट जाने के बाद मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें सार्वजनिक कीं, जिसमें उन्हें अपनी मां को 7 रेसकोर्स रोड स्थित आवास के बगीचे की सैर कराते देखा जा सकता है. तस्वीरों के साथ मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मेरी मां गुजरात लौट गईं. काफी लंबे समय के बाद उनके साथ अच्छा वक्त बिताया और वह भी उनके पहली बार आरसीआर आने पर.’

तस्वीरों में हीरा बेन एक व्हील चेयर पर बैठी हैं जबकि प्रधानमंत्री उन्हें अपने आवास की हरियाली और फूल दिखा रहे हैं. एक तस्वीर में मोदी ने कुर्ता, पायजामा और बंडी पहन रखी है, दोनों एक सोफे पर बैठे हैं और मोदी अपनी मां को एक गिलास थमाते दिख रहे हैं. हीरा बेन गुजरात के मेहसाणा जिले के एक छोटे से कस्बे वडनगर स्थित घर में रहती हैं

My mother returns to Gujarat. Spent quality time with her after a long time & that too on her 1st visit to RCR. pic.twitter.com/2n5ZT2C4PC

— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2016

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री जब 17 साल के थे. उन्होंने घर छोड़ दिया था. बतौर संघ प्रचारक उन्होंने ज्यादातर वक्त परिवार से दूर बिताया. प्रधानमंत्री की मां हीरा बेन उनके छोटे भाई के पास रहती हैं. प्रधानमंत्री के ट्विटर अकाउंट से शेयर की गयी तसवीरों में नरेंद्र मोदी अपनी मां को व्हील चेयर में बैठाकर प्रधानमंत्री आवास घूमाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola