जम्मू कश्मीर: पुंछ की गुफा में हथियारों का जखीरा बरामद, रोमियो फोर्स-SOG का जॉइंट ऑपरेशन

Published by : Anant Narayan Shukla Updated At : 25 Feb 2026 1:22 PM

विज्ञापन

गुफा से बरामद हथियार. फोटो- ANI.

जम्मू कश्मीर: पुंछ की गनी गांव की एक गुफा में रोमियो फोर्स और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने साझा कार्रवाई की. इस दौरान आतंकियों के हथियार बरामद किए गए. हाल के दिनों में आर्मी ने एक बार फिर से अपनी कार्रवाइयों का दायरा बढ़ाया है.

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: भारतीय सेना ने पूंछ जिला के गनी गांव में एक गुफा से आतंकियों का हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है. यह कार्रवाई एक संयुक्त अभियान में भारतीय सेना की रोमियो फोर्स और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) पूंछ ने किया. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, इस बरामदगी को क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है.

भारतीय सेना और एसओजी पूंछ सीमा से सटे इस जिले में लगातार आतंकवाद विरोधी अभियान चला रहे हैं. इसका मकसद आतंकी खतरों को निष्क्रिय किया जा सके और घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करना है. नियंत्रण रेखा के पास स्थित पूंछ जिला लंबे समय से संवेदनशील रहा है, जहां सुरक्षा बल उच्च सतर्कता बनाए रखते हैं.

इससे पहले, 22 फरवरी को भारतीय सेना ने बताया था कि जम्मू क्षेत्र में पिछले 20 दिनों के दौरान विभिन्न आतंकवाद विरोधी अभियानों में सात आतंकियों को मार गिराया गया, जिससे जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे को बड़ा झटका लगा है. इस दौरान जैश कमांडर सैफुल्लाह भी मारा गया. किश्तवाड़ में चले इस अभियान के बाद आर्मी ने कहा कि 326 दिनों तक चले इस ऑपरेशन में सफलता मिली. अब यह क्षेत्र आतंक के नेटवर्क से मुक्त है.

ये भी पढ़ें:- 326 दिन की तपस्या और सटीक इंटेलिजेंस; जम्मू-कश्मीर की दुर्गम चोटियों पर सेना ने ऐसे किया 7 आतंकियों का सफाया

4 फरवरी को बसंतगढ़ के जोफर जंगल क्षेत्र में ऑपरेशन ‘किया’ के तहत एक मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर किए गए. उसी दिन किश्तवाड़ के डिच्छर इलाके में ऑपरेशन ‘त्राशी-I’ के तहत एक अन्य आतंकी को भी निष्क्रिय किया गया. इसके बाद किश्तवाड़ में चलाए गए घेराबंदी और तलाशी अभियानों के दौरान तीन और आतंकियों को मार गिराया गया.

सुरक्षा बलों ने सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की एक कोशिश को भी नाकाम किया. इन सभी अभियानों के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. जनवरी में शुरू किया गया ऑपरेशन ‘त्राशी-I’ किश्तवाड़ के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों चत्रू, सोनार, डोलगाम और डिच्छर पर केंद्रित रहा है.

एएनआई के इनपुट के साथ.

ये भी पढ़ें:- जम्मू कश्मीर: डिप्टी सीएम के भाई के घर एसीबी की छापेमारी, भ्रष्टाचार के मामले में हुई कार्रवाई

ये भी पढ़ें:- कश्मीरी छात्रों ने यूनिवर्सिटी में सहरी और इफ्तार की व्यवस्था मांगी, कुलपति ने की अभद्रता; बर्खास्त

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola