पुराना लाओ, नया ले जाओ! Ola का Gen-3 अपग्रेड ऑफर बेंगलुरु से शुरू

Updated:
विज्ञापन
पुराना लाओ, नया ले जाओ! Ola का Gen-3 अपग्रेड ऑफर बेंगलुरु से शुरू

Ola Electric ने Gen-1 और Gen-2 ग्राहकों के लिए Gen-3 अपग्रेड प्रोग्राम लॉन्च किया. नयी 4680 भारत सेल बैटरी, 320 किमी रेंज और स्मार्ट फीचर्स के साथ कंपनी फिर से मार्केट में वापसी की तैयारी कर रही है

विज्ञापन

भारत की अग्रणी ईवी टू-व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने अपने पुराने ग्राहकों को खुश करने के लिए एक खास अपग्रेड प्रोग्राम शुरू किया है. कंपनी अब Gen-1 और Gen-2 स्कूटर और बाइक मालिकों को लेटेस्ट Gen-3 मॉडल्स में अपग्रेड करने का मौका दे रही है. इसमें शामिल हैं 4680 “भारत सेल” बैटरी तकनीक, जो 320 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है.

अपग्रेड प्रोग्राम की शुरुआत

ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर ऐलान किया है कि यह प्रोग्राम सबसे पहले बेंगलुरु में शुरू हो रहा है. इसके तहत पुराने ग्राहकों को S1 Pro, S1 Pro+, S1X Gen-3 स्कूटर और Roadster सीरीज की नयी बाइक्स में अपग्रेड करने का विकल्प मिलेगा.

Gen-3 मॉडल्स की खासियत

  • 4680 भारत सेल बैटरी: स्वदेशी तकनीक पर आधारित, लंबी रेंज और बेहतर ड्यूरेबिलिटी
  • हार्डवेयर सुधार: मिड-ड्राइव मोटर, चेन-ड्राइव सिस्टम और अधिक
  • सॉफ्टवेयर अपडेट: MoveOS के नये फीचर्स से स्मार्ट और आसान राइडिंग एक्सपीरिएंस
  • रेंज: प्रीमियम वेरिएंट्स में 320 किलोमीटर तक.

ओला की स्ट्रैटेजी और चैलेंज

कभी 36% मार्केट शेयर रखने वाली ओला अब सिर्फ 4-6% हिस्सेदारी तक सिमट गई है. टीवीएस मोटर और बजाज ऑटो 60% से अधिक बाजार पर कब्जा जमाए हुए हैं.

  • ग्राहकों की शिकायतें: सर्विस में देरी, पार्ट्स की कमी और भरोसेमंद प्रदर्शन की कमी
  • वित्तीय दबाव: Q3 में राजस्व आधा हो गया और ₹490 करोड़ का घाटा दर्ज हुआ
  • सॉल्यूशन: कंपनी ने स्ट्रक्चरल रीसेट की घोषणा की है, जिसके तहत स्टोर्स की संख्या घटाकर 550 की जाएगी और हाइपरसर्विस सेंटर शुरू किये गए हैं, जहां 80% सर्विस रिक्वेस्ट उसी दिन पूरी करने का लक्ष्य है.

क्या ओला फिर से बाजार की बादशाह बनेगी?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह अपग्रेड प्रोग्राम कस्टमर लॉयल्टी बढ़ाने में मदद करेगा. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू और डिस्काउंट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. कंपनी को उम्मीद है कि Gen-3 प्लैटफॉर्म और नयी बैटरी तकनीक के साथ वह फिर से मार्केट लीडरशिप हासिल कर सकेगी.

यह भी पढ़ें: TVS Jupiter 110 खरीदें या इलेक्ट्रिक Ola S1X, जानें प्राइस से लेकर फीचर तक की जानकारी

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola