ePaper

सुषमा स्वराज को जल्द मिल सकती है एम्स से छुट्टी

Updated at : 08 May 2016 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
सुषमा स्वराज को जल्द मिल सकती है एम्स से छुट्टी

नयी दिल्ली : दिल्ली के एम्स में निमोनिया का इलाज करा रहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तबीयत सुधर रही है और उन्हें शीघ्र ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है. एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, ‘‘स्वराज निमोनिया से उबर रही हैं और उनकी हालत स्थिर है. उनकी तबीयत पर विशेषज्ञों की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के एम्स में निमोनिया का इलाज करा रहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तबीयत सुधर रही है और उन्हें शीघ्र ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है. एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, ‘‘स्वराज निमोनिया से उबर रही हैं और उनकी हालत स्थिर है.

उनकी तबीयत पर विशेषज्ञों की एक टीम नजर रख रही है और उन्हें शीघ्र ही छुट्टी दिये जाने की संभावना है. ” डाक्टर ने बताया कि ऐसी संभावना है कि उन्हें अपनी यात्राओं के दौरान भयंकर गर्मी के चलते यह संक्रमण हो गया हो. चौंसठ वर्षीय केंद्रीय मंत्री को 25 अप्रैल को छाती में जकडन और ज्वर की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में इलाज चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola