जेएनयू विवाद: तीन टीवी न्यूज चैनलों के खिलाफ मुकदमा दायर करेगी केजरीवाल सरकार
नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार ने जेएनयू विवाद के सिलसिले में कराई गई मजिस्ट्रेट जांच के आधार पर तीन टीवी न्यूज चैनलों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दायर करने का फैसला किया है. मजिस्ट्रेट जांच में पाया गया था कि इन न्यूज चैनलों ने जेएनयू में पिछले दिनों हुए एक विवादित कार्यक्रम का ऐसा वीडियो प्रसारित […]
नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार ने जेएनयू विवाद के सिलसिले में कराई गई मजिस्ट्रेट जांच के आधार पर तीन टीवी न्यूज चैनलों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दायर करने का फैसला किया है. मजिस्ट्रेट जांच में पाया गया था कि इन न्यूज चैनलों ने जेएनयू में पिछले दिनों हुए एक विवादित कार्यक्रम का ऐसा वीडियो प्रसारित किया था जिससे कथित तौर पर छेडछाड की गई थी. गौरतलब है कि प्रसारित किए गए वीडियो में जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को भी दिखाया गया था. सूत्रों ने बताया कि सरकार की कानूनी टीम को आदेश दिया गया है कि वह उन तीन चैनलों के खिलाफ कार्रवाई शुरु करे जिनके नाम का जिक्र नई दिल्ली जिले के जिलाधिकारी (डीएम) की रिपोर्ट में किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










