पाकिस्तानी नागरिक सहित छह आतंकी गिरफ्तार

Updated at : 25 Feb 2016 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी नागरिक सहित छह आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर : पिछले साल नवंबर में नियंत्रण रेखा के पास तंगधार सेक्टर में सेना के शिविर पर हुए हमले में शामिल एक पाकिस्तानी नागरिक सहित छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षा बलों ने उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में एक आतंकी मॉड्यूल का भी पता लगाया है. पुलिस के एक अधिकारी ने आज […]

विज्ञापन

श्रीनगर : पिछले साल नवंबर में नियंत्रण रेखा के पास तंगधार सेक्टर में सेना के शिविर पर हुए हमले में शामिल एक पाकिस्तानी नागरिक सहित छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षा बलों ने उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में एक आतंकी मॉड्यूल का भी पता लगाया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले में एक खोज अभियान चलाया था क्योंकि उन्हें कल जिला मुख्यालय शहर में एक पाकिस्तानी आतंकी के घुसने की सूचना मिली थी. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मोहम्मद सिदीक उर्फ शाहद को गिरफ्तार कर लिया जो पाकिस्तान के सियालकोट का निवासी है.मॉड्यूल के पांच अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है.
अधिकारी ने कहा कि उनकी शिनाख्त सुहेल आरिफ, राशिद रसूल भट, जावेद अहमद धोबी, फरहान फयाज और एहसान फयाज के तौर पर हुई है.पूछताछ में पाकिस्तानी आतंकी ने पुलिस को बताया कि वह जैश के फिदायीन दस्ते का हिस्सा है जिसने पिछले साल 25 नवंबर को तंगधार में सेना के शिविर पर हमला किया था.
सेना ने इस हमले को नाकाम कर दिया था और इसमें तीन आतंकी और एक नागरिक मारा गया था.अधिकारी ने बताया कि सिदीक ने यह भी बताया कि बारामूला पहुंचने के बाद उसे जैश के अन्य सदस्यों से मिलना था ताकि कश्मीर और घाटी के बाहर और हमले किए जा सकें.
उन्होंने कहा कि वह कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को आगे बढाने के लिए आधार और मजबूत ढांचा बनाने की कवायद में था जिन्हें पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई ने बेकार कर दिया. सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार आतंकियों के कब्जे से एक एके 47 राइफल, एके की पांच मैगजीन, एके की 150 गोलियां, छह ग्रेनेंड और एक वायरलेस सेट बरामद किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola