ओडिशा: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में लगी आग, 10 मरीजों की मौत

Updated at : 16 Mar 2026 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
Odisha Cuttack SCB Medical College Fire deaths

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की तस्वीर, जिसमें वे एक घायल मरीज की देखभाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Cuttack SCB Medical College Fire: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज के ट्रामा केयर ICU में सोमवार सुबह (16 मार्च 2026) करीब 2:30 से 3 बजे के बीच भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में 10 मरीजों की जान चली गई है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस घटना की पुष्टि की है और मरने वालों के परिवारों के लिए 25-25 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है.

विज्ञापन

Cuttack SCB Medical College Fire: मुख्यमंत्री के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह ट्रामा केयर ICU में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. जिस समय यह आग लगी, वहां गंभीर रूप से बीमार मरीजों का इलाज चल रहा था. आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

रेस्क्यू के दौरान हुआ हादसा

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मीडिया को बताया कि कुल 23 मरीजों को दूसरे विभागों में शिफ्ट किया गया था. इनमें से 7 मरीजों की मौत दूसरे ICU और वार्ड में शिफ्ट करने के दौरान हो गई, जबकि 3 अन्य मरीजों ने बाद में दम तोड़ दिया. इस तरह अब तक कुल 10 मरीजों की मौत हो चुकी है. हादसे में घायल 5 मरीजों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

बचाव में जुटे 23 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मरीजों को बचाने की कोशिश में अस्पताल के कर्मचारी भी इसकी चपेट में आ गए. धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत और जलने की वजह से SCB मेडिकल कॉलेज के 23 कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से 11 स्टाफ सदस्य आग में झुलस गए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायल मरीजों और स्टाफ के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं.

जांच के आदेश दे दिए गए हैं

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने न्यायिक जांच (Judicial Probe) के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जो भी इस लापरवाही का जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola