Selfie With CM Yogi : सीएम योगी ने कर दी स्कूली बच्चे की इच्छा पूरी

Updated:
विज्ञापन
Selfie with CM Yogi

सेल्फी लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Selfie With CM Yogi : सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे बच्चे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर बुलाया. सीएम योगी ने बच्चे संग सेल्फी खींची. बच्चे को दुलार किया. चॉकलेट भी दी.

विज्ञापन

Selfie With CM Yogi : राजस्थान के जालौर में श्री शांतिनाथ बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में पढ़ने वाले एक बच्चे की ख्वाहिश रविवार (15 मार्च) को पूरी हो गई. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चे की खुशी देखकर तुरंत उसकी इच्छा पूरी कर दी और बच्चे के चेहरे पर मुस्कान ले आए. दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजस्थान में थे. वह श्री शांतिनाथ बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित नवीन भवन के अवलोकन (Observation) कार्यक्रम में पहुंचे.

यहां पढ़ने वाला एक बच्चा स्कूल के कणिया गिरि मंच के नीचे खड़े होकर मुख्यमंत्री के फ्रेम में बार-बार सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था. यह देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस बच्चे को मंच पर बुला लिया. बच्चे से उसका नाम, क्लास आदि की जानकारी ली. इसके बाद फिर मोबाइल लेकर अपने हाथों से बच्चे के साथ सेल्फी खींची. इस पर बच्चे ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहा.

सेल्फी लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने यहां अपनी बातें भी बच्चों और सबके साथ शेयर की. मेहमानों ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया. फिर उन्होंने स्कूल के टीचर्स, बच्चों और कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाई और बच्चों को चॉकलेट भी बांटी.

यह भी पढ़ें : 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड बने, इस राज्य की सरकार चला रही है स्पेशल कैंपेन

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola