ePaper

जबसे मोदी ने पीएम पद की कमान संभाली भारत की स्थिति में सुधार हुआ: सुषमा

Updated at : 30 Jan 2016 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
जबसे मोदी ने पीएम पद की कमान संभाली भारत की स्थिति में सुधार हुआ: सुषमा

मुंबई : राजग सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पदभार संभालने के बाद वैश्विक स्तर पर योग को मान्यता मिली और विभिन्न देशों के बीच भारत की स्थिति में सुधार हुआ है. दो दिन के मुंबई दौरे पर पहुंची वरिष्ठ भाजपा […]

विज्ञापन

मुंबई : राजग सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पदभार संभालने के बाद वैश्विक स्तर पर योग को मान्यता मिली और विभिन्न देशों के बीच भारत की स्थिति में सुधार हुआ है. दो दिन के मुंबई दौरे पर पहुंची वरिष्ठ भाजपा नेता ने समाज के विभिन्न तबकों के लोगों से मुलाकात की और पार्टी कार्यक्रताओं से भी रुबरु हुईं.

सुषमा ने कहा कि उन्होंने शैक्षणिक संस्थाओं, बिजली करघों, लघु उद्योगों और महिला बचत समूहों के 20 प्रतिनिधियों से मुलाकात की. प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान सुषमा ने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने सबसे पहले जन धन योजना की शुरुआत की. अंतरराष्ट्रीय हलकों में इस योजना की तारीफ हुई और भारत को काफी सम्मान मिला.” उन्होंने महज 12 रुपए सालाना की प्रीमियम पर बीमा जैसी कई सरकारी योजनाओं का भी जिक्र किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola