ePaper

15 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजे गये हार्दिक पटेल

Updated at : 13 Jan 2016 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
15 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजे गये हार्दिक पटेल

विसनगर ( गुजरात) : मेहसाणा जिले के विसनगर कस्बे में आज एक स्थानीय अदालत ने पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को उनके खिलाफ छह महीने पहले दर्ज हुए दंगा भडकाने और हमला करने के एक मामले में 15 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है. हार्दिक को कल मध्यरात्रि में […]

विज्ञापन

विसनगर ( गुजरात) : मेहसाणा जिले के विसनगर कस्बे में आज एक स्थानीय अदालत ने पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को उनके खिलाफ छह महीने पहले दर्ज हुए दंगा भडकाने और हमला करने के एक मामले में 15 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

हार्दिक को कल मध्यरात्रि में मेहसाणा पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट ए. एन. पटेल के सामने उनके विसनगर स्थित आवास पर पेश किया जहां पर जिरह के बाद मजिस्ट्रेट ने हार्दिक को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.
पिछले साल 23 जुलाई को विसनगर थाने में दर्ज दंगा एवं हमला मामले के संबंध में विसनगर पुलिस ने 11 जनवरी को हार्दिक को हिरासत में ले लिया था. इसके लिए उसने सूरत के लाजपुर जेल से पटेल को स्थानांतरित कराने का वारंट ले लिया था. पिछले तीन महीनों से हार्दिक लाजपुर जेल में बंद हैं क्योंकि उनके उपर अहमदाबाद और सूरत दोनों जगह राष्ट्रदोह के दो मामले दर्ज हैं.
हार्दिक के खिलाफ 23 जुलाई को विसनगर में पटेलों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आयोजित की गयी एक रैली के दौरान हिंसा करने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कुछ मीडिया कर्मियों पर हमला करने के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. बाद में पटेल एवं उनके समुदाय के सात अन्य नेताओं पर दंगा करने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हमला करने की शिकायत दर्ज की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola