7 अगस्त की टॉप 20 खबरें: झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों से राहुल गांधी ने फोन पर की बात, भागवत ने कहा- Gen Z देश विरोधी नहीं
झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्र, गोल घेरे में राहुल गांधी, फोटो पीटीआई
7 August Top 20 News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से फोन पर बात की है. उन्होंने छात्रों से कहा कि वे उनकी मांगों का समर्थन करते हैं. इधर आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने युवाओं से बात की. जिसमें उन्होंने कहा, Gen Z देश विरोधी नहीं हैं. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.
1. राहुल गांधी ने वीडियो कॉल कर छात्रों से की बात, कहा- झारखंड के छात्र अपने हक के लिए कर रहे हैं विरोध
लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का समर्थन किया है. उन्होंने छात्रों से वीडियो कॉल पर बात की और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने कहा कि यह महंगी और दमनकारी है. जानिए पूरी खबर.
2. RSS चीफ मोहन भागवत बोले- Gen Z देश विरोधी नहीं, सबसे ईमानदार पीढ़ी है; भरोसा करना हो तो मैं युवाओं पर करूंगा
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में Gen Z और Gen Alpha से जुड़े अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने युवाओं को देशविरोधी मानने से इनकार करते हुए कहा कि यह पीढ़ी सबसे ईमानदार है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. मेटा से लगातार दूसरे दिन पूछताछ: एल्गोरिद्म पर सख्ती, सरकार ने दी सेफ हार्बर खत्म करने की चेतावनी
भारत में सोशल मीडिया कंपनी मेटा (फेसबुक और इंस्टाग्राम) मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. गुरुवार को लगातार दूसरे दिन केंद्र सरकार के अधिकारियों ने मेटा से करीब एक घंटे तक कड़ी पूछताछ की. इस दौरान इंस्टाग्राम के एल्गोरिद्म, फर्जी खबरों (डीपफेक), बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) और भारतीय कानूनों के पालन जैसे मुद्दों पर केंद्र ने कंपनी से जवाब तलब किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. क्या है FCRA बिल? 12 अगस्त हो सकता है संसद में पेश, बदल जाएंगे विदेशी फंडिंग पाने वाले NGO के नियम
FCRA बिल संसद में 12 अगस्त को पेश हो सकता है. इसके आने से NGO के नियमों में बड़ा फेरबदल होने की संभावना है. विदेशी फंडिंग पर कड़े नियम, संपत्ति जब्त होने का खतरा और छोटे संगठनों पर गहरा असर पड़ेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. पीएम मोदी ने 6 महीने में किए 13 देशों के दौरे: 75 करोड़ रुपये हुए खर्च, नॉर्वे यात्रा रही सबसे महंगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश यात्राओं पर इस साल 75 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए. विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा में इस बात की जानकारी दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. बंगाल बकाया DA मामला : सुप्रीम कोर्ट ने मॉनिटरिंग कमेटी से 2 दिन में मांगी विस्तृत रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के बकाया महंगाई भत्ते (DA) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्देश दिया है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित मॉनिटरिंग कमेटी को अगले 2 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सभी संबंधित पक्षों को सौंपने का आदेश दिया गया है. जानिए क्या है सरकार का 4 किस्त वाला प्लान. पूरी खबर यहां पढ़ें.
7. विवादों में क्यों रहती हैं JPSC की भर्ती परीक्षाएं? जानिए 2003 से 2026 तक कब क्या लगे आरोप
झारखंड में JPSC की भर्ती परीक्षाएं पिछले दो दशकों से बार-बार विवादों में रही हैं. कभी चयन प्रक्रिया, कभी मूल्यांकन, कभी आरक्षण, तो कभी OMR और नियमों में बदलाव को लेकर सवाल उठे. 2003 से 2026 तक के प्रमुख विवादों और उनके पीछे बार-बार सामने आने वाले कारणों को इस एक्सप्लेनर में समझिए. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. 5 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी
एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने महिला एशिया कप 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. 28 अगस्त से 13 सितंबर तक यूएई में होने वाले इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी. भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. नेतन्याहू ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट संकट पर हुआ मंथन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत हुई. इस दौरान मिडिल ईस्ट के बिगड़ते हालात पर विस्तार से चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति और सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का किया टेस्ट: 4000 KM रेंज, अचूक निशाना; जानिए खासियत
भारत ने अपनी सैन्य क्षमता को और मजबूत करते हुए सतह-से-सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-4' का सफल परीक्षण किया है. ओडिशा के चांदीपुर स्थित ITR से गुरुवार को इसका सफल टेस्ट किया गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
11. पीएम मोदी ने 6 महीने में किए 13 देशों के दौरे: 75 करोड़ रुपये हुए खर्च, नॉर्वे यात्रा रही सबसे महंगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश यात्राओं पर इस साल 75 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए. विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा में इस बात की जानकारी दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. CJP ने की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, अभिजीत दीपके की टीम में 3 महिलाओं को भी मिली जगह
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपनी पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है. 12 सदस्यीय टीम में तीन महिलाओं को महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं. पार्टी ने संगठन विस्तार की भी योजना बनाई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. 'क्या बोलती पब्लिक': धर्मेंद्र प्रधान का विकेट गिराने के बाद सितंबर से देशव्यापी मूवमेंट शुरू करेगी CJP
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) सितंबर से देशभर में जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए 'क्या बोलती पब्लिक' मुहिम की शुरुआत करेगी. यह घोषणा पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को अपने गृहनगर छत्रपति संभाजीनगर में कोर टीक की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. 'हमें एक और केजरीवाल नहीं चाहिए': अभिजीत दीपके के घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठा युवक
नीट (NEET) पेपर लीक आंदोलन के बाद चर्चा में आई 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के भीतर अंदरूनी कलह और असंतोष उभरकर सामने आ गया है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन में हिस्सा लेने का दावा करने वाले दो युवाओं ने गुरुवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित अभिजीत दीपके के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. इनमें से एक युवक संगठन में अलोकतांत्रिक रवैये का आरोप लगाते हुए दीपके के घर के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. क्या भारत के लिए दूसरा पाकिस्तान बन रहा है बांग्लादेश? जानिए कैसे बदल रहे हैं क्षेत्रीय समीकरण
क्या बांग्लादेश भारत के लिए सचमुच दूसरा पाकिस्तान बनता जा रहा है, या यह बदलते राजनीतिक हालात में दिया गया एक राजनीतिक बयान है? शेख हसीना के बेटे साजिब वाजेद के दावे के बाद भारत-बांग्लादेश संबंध, चीन और पाकिस्तान की बढ़ती भूमिका, सीमा सुरक्षा और क्षेत्रीय रणनीति को लेकर नई बहस छिड़ गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. बिहार आरजेडी की सभी जिला और प्रखंड कमेटियां भंग, करारी हार के बाद एक्शन में तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव की सलाह के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर की सभी कमेटियां भंग कर दी हैं. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और बांकीपुर उपचुनाव में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद राजद अब नए सिरे से संगठन तैयार करेगा और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. सम्राट चौधरी का ऐलान- 51600 करोड़ निवेश होगा, बिहार बनेगा देश का नया स्टील हब, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में करीब 51600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए कई बड़ी कंपनियों के साथ समझौते हुए हैं. स्टील, न्यूक्लियर एनर्जी, टेक्सटाइल और फार्मा सेक्टर में निवेश से रोजगार और विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. माफिया अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान सड़क हादसे में मौत के बाद , वायरल रील का मामला फिर बना चर्चा का विषय
माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे मोहम्मद आबान की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है. इस घटना के बाद, उसके वायरल रील और पहली FIR का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. PM मोदी का नया इंस्टा वीडियो: GRWM और फ्रेंडशिप डे का जिक्र, इस अंदाज में Gen-Z को लुभाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस के मौके पर युवाओं को सीधे संबोधित किया है. उन्होंने Gen-Z के बीच लोकप्रिय GRWM (Get Ready With Me) वीडियो ट्रेंड का जिक्र करते हुए लोगों से हैंडलूम उत्पाद खरीदने और उसके वीडियो साझा करने की अपील की है. यह पहल बुनकर परिवारों को आर्थिक मजबूती देने और 'आत्मनिर्भर भारत' को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. Golmaal 5 की रिलीज डेट हुई कन्फर्म? वायरल खबरों का मेकर्स ने बताया सच
'गोलमाल 5' की रिलीज डेट को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर अब मेकर्स ने ब्रेक लगा दिया है. रोहित शेट्टी पिक्चर्ज ने साफ कहा है कि फिल्म की रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है और वायरल हो रही सभी खबरें गलत हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










