नेतन्याहू ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट संकट पर हुआ मंथन
पीएम नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (स्रोत- PMO X )
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत हुई. इस दौरान मिडिल ईस्ट के बिगड़ते हालात पर विस्तार से चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति और सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच बृहस्पतिवार ( 6 अगस्त ) को फोन पर अहम बातचीत हुई. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल संबंधों की मौजूदा स्थिति और मिडिल ईस्ट में लगातार बिगड़ते हालात पर विस्तार से चर्चा की. दोनों ने क्षेत्रीय शांति और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया.
रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति
फोन पर बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की प्रगति की समीक्षा की. इसमें रक्षा, कृषि, तकनीक, साइबर सुरक्षा और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के संकल्प को दोहराया गया. दोनों देशों ने भविष्य में भी नियमित संपर्क बनाए रखने और साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर सहमति जताई.
पीएम नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन के बीच यह फोन वार्ता ऐसे समय हुई है, जब मिडिल ईस्ट में पिछले पांच महीनों से तनाव बना हुआ है.स्ट्रेटऑफ होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत अंतिम चरण में है, जबकि लेबनान सीमा पर इजरायल को भी सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से इस क्षेत्र की स्थिति बेहद अहम मानी जा रही है, इसलिए दुनिया की नजर भारत-इजरायल समेत सभी प्रमुख देशों की कूटनीतिक पहल पर टिकी हुई है.
तीन दशक में मजबूत हुए रिश्ते
भारत और इजरायल के बीच पिछले 30 वर्षों में रणनीतिक भरोसे पर आधारित मजबूत संबंध विकसित हुए हैं. रक्षा सहयोग, आतंकवाद के खिलाफ साझेदारी, इंटेलिजेंस शेयरिंग और कृषि तकनीक दोनों देशों के रिश्तों की मजबूत नींव बने हैं. हालांकि आर्थिक सहयोग अभी भी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाया है, लेकिन प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) इस दिशा में बड़ा बदलाव ला सकता है.
FTA वार्ता से बढ़ी उम्मीदें
नवंबर 2025 में तय हुए टर्म्स ऑफ रेफरेंस के बाद 20 से 23 जुलाई तक नई दिल्ली में भारत और इजरायल के बीच दूसरे दौर की वार्ता हुई. माना जा रहा है कि यह समझौता दोनों देशों के व्यापार और निवेश संबंधों को नई दिशा दे सकता है.
ये भी पढ़ें: RSS चीफ मोहन भागवत बोले- Gen Z देश विरोधी नहीं, सबसे ईमानदार पीढ़ी है; भरोसा करना हो तो मैं युवाओं पर करूंगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सत्येन्द्र गिरि
सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.
सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










