School Holiday: 25 से 30 सितंबर तक स्कूलों रहेंगे बंद, कई राज्यों में 3 दिन का लंबा ब्रेक; देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

स्कूल बंद (Image Credit – AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सितंबर के आखिरी सप्ताह में अनंत चतुर्दशी और इंद्र जात्रा की वजह से कई राज्यों में 3 दिनों की छुट्टी रहेगी. देखें कब और कहां स्कूल रहेंगे बंद

विज्ञापन

School Holiday: सितंबर 2026 के आखिरी हफ्ते में कई राज्यों के स्कूलों में छुट्टियां रहने वाली हैं. 26 और 27 सितंबर को शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश के साथ कुछ राज्यों में त्योहारों की वजह से भी स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि, स्कूल की छुट्टियां हर राज्य सरकार, स्थानीय शिक्षा विभाग और संबंधित बोर्ड के कैलेंडर के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती हैं.

विज्ञापन

25 से 30 सितंबर तक छुट्टियों पर एक नजर

तारीखदिनछुट्टी का कारणसंभावित स्थिति
25 सितंबर 2026शुक्रवारअनंत चतुर्दशी/क्षेत्रीय त्योहार, इंद्र जात्राकुछ राज्यों में स्कूल बंद
26 सितंबर 2026शनिवारचौथा शनिवारसंबंधित स्कूलों में अवकाश
27 सितंबर 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशअधिकांश स्कूल बंद
28 सितंबर 2026सोमवारकोई देशव्यापी अवकाश नहींअधिकांश स्कूल खुलेंगे
29 सितंबर 2026मंगलवारराज्य/स्थानीय कैलेंडर पर निर्भरस्कूलवार स्थिति
30 सितंबर 2026बुधवारराज्य/स्थानीय कैलेंडर पर निर्भरस्कूलवार स्थिति

26 सितंबर को चौथे शनिवार की छुट्टी

26 सितंबर 2026 को चौथा शनिवार पड़ रहा है. जिन स्कूलों में हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है, वहां इस दिन स्कूल बंद रहेंगे. पर, सभी स्कूलों में चौथे शनिवार की छुट्टी लेना जरूरी नहीं होता. इसलिए, पेरेंट्स को अपने स्कूल के हॉलिडे कैलेंडर को एक बार जरूर चेक करना चाहिए.

27 सितंबर को देशभर में रविवार की छुट्टी

27 सितंबर 2026 को रविवार है. रविवार को देश के ज़्यादातर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में वैसे भी साप्ताहिक छुट्टी रहती है. ऐसे में, 26 और 27 सितंबर को लगातार दो दिन स्कूल बंद रह सकते हैं.

महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना में त्योहार की छुट्टी

25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी यानी गणेश विसर्जन का पर्व है. महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्यों में इस मौके पर पब्लिक हॉलिडे या रीजनल हॉलिडे हो सकता है. इसके बाद 26 सितंबर को शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने की वजह से कई स्टूडेंट्स को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल सकती है.

सिक्किम में 25 सितंबर को इंद्र जात्रा

सिक्किम में 25 सितंबर 2026 को इंद्र जात्रा उत्सव के मौके पर छुट्टी रहने की जानकारी है. ऐसे में, राज्य के स्कूलों में उस दिन पढ़ाई पर असर पड़ सकता है. लोकल स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से दी गई छुट्टी की जानकारी ही फाइनल मानी जाएगी.

28 से 30 सितंबर को क्या स्कूल खुलेंगे?

28 से 30 सितंबर 2026 के बीच स्कूलों की छुट्टियां सभी राज्यों में एक जैसी नहीं रहेंगी. जहाँ कोई स्टेट लेवल या लोकल हॉलिडे नहीं होगा, वहाँ स्कूल रोज़ की तरह खुल सकते हैं. इसलिए, सिर्फ नेशनल हॉलिडेज के बेस पर इन तारीखों को स्कूल बंद मानना ठीक नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: MP Weather Today: जाते-जाते मॉनसून कर सकता है खेला, 23 सितंबर को बाहर निकलने से पहले जान लीजिए अगले 48 घंटे का हाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola