भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का किया टेस्ट: 4000 KM रेंज, अचूक निशाना; जानिए खासियत
Author अरबिंद कुमार मिश्रा
Updated:
विज्ञापन
बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-4', फोटो एक्स
भारत ने अपनी सैन्य क्षमता को और मजबूत करते हुए सतह-से-सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-4' का सफल परीक्षण किया है. ओडिशा के चांदीपुर स्थित ITR से गुरुवार को इसका सफल टेस्ट किया गया.
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने बताया, यह टेस्ट स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC) की ओर से किया गया. भारत ने इस साल की शुरुआत में 'अग्नि-प्राइम' और 'अग्नि-3' मिसाइलों का भी सफल परीक्षण किया था.
विज्ञापन
क्या हैं 'अग्नि-4' मिसाइल की मुख्य खासियतें?
- लंबी मारक क्षमता: अग्नि-4 मिसाइल 4,000 किलोमीटर तक की दूरी पर स्थित दुश्मनों के ठिकानों को सटीक रूप से ध्वस्त कर सकती है.
- यह मिसाइल दो चरणों वाली सतह-से-सतह पर मार करने वाली मिसाइल है, जो सॉलिड-फ्यूल (ठोस ईंधन) रॉकेट मोटर से ऑपरेट होती है.
- इसमें अत्याधुनिक एवियोनिक्स और डिजिटल कंट्रोल सिस्टम लगे हैं, जो इसे उच्च सटीकता के साथ लक्ष्य पर प्रहार करने में सक्षम बनाते हैं.
- यह भारत के परमाणु निरोध क्षमता का एक महत्वपूर्ण पिलर है और देश की वायु सुरक्षा को अभेद्य बनाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन