CJP ने की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, अभिजीत दीपके की टीम में 3 महिलाओं को भी मिली जगह

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीजेपी की टीम (फोटो : CJP)

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपनी पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है. 12 सदस्यीय टीम में तीन महिलाओं को महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं. पार्टी ने संगठन विस्तार की भी योजना बनाई है.

विज्ञापन

CJP National Committee : नई राजनीतिक पहल के तौर पर सामने आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. पार्टी ने 12 सदस्यीय राष्ट्रीय नेतृत्व टीम बनाई है, जिसमें तीन महिलाओं को जगह दी गई है. कार्यकारिणी में आफरीन नवाज को राष्ट्रीय सचिव और वैष्णवी गौर को रिसर्च एवं पॉलिसी प्रमुख बनाया गया है. वहीं रत्ना सिंह को लीगल अफेयर्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पार्टी ने साथ ही आने वाले छह महीनों में देशभर में संगठन विस्तार का रोडमैप भी जारी किया है.

बीते महीने 37 दिन के आंदोलन के दौरान देश भर के अलावा विदेशों में भी सीजेपी चर्चा का विषय बनी हुई थी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ आंदोलन को सफलता भी मिली. जिसके बाद सीजेपी नेतृत्व को देश भर में लोग जानने लग गए.

संस्थापक से लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारियों तक जिम्मेदारियां तय

पार्टी की ओर से जारी दस्तावेज के अनुसार, अभिजीत दिपके (30) को संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है. आशुतोष रंका (30) और सौरव दास (27) को सह-संयोजक बनाया गया है. वहीं अजिंक्य शिंदे को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी, दीपक बलियान को संगठन सह-प्रभारी, विजय रेड्डी मल्लांगी को मीडिया प्रमुख, रत्ना सिंह को लीगल अफेयर्स प्रमुख, रोहन देशपांडे को टेक्नोलॉजी प्रमुख और योगेश इंगले को फाइनेंस प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

CJP कार्यकारिणी में सदस्यों की लिस्ट
CJP कार्यकारिणी में सदस्यों की लिस्ट

महिलाओं को सीमित प्रतिनिधित्व, दो को मिली अहम जिम्मेदारी

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महिलाओं की भागीदारी सीमित रही है. 12 सदस्यीय टीम में केवल तीन महिला पदाधिकारी शामिल हैं. इनमें आफरीन नवाज संगठन की राष्ट्रीय सचिव होंगी, वैष्णवी गौर रिसर्च एवं पॉलिसी से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगी और रत्ना सिंह लीगल मामले संभाला करेंगी. बाकी सभी प्रमुख पद पुरुषों को दिए गए हैं.

चार जोन में संगठन, छह महीने में विस्तार का लक्ष्य

पार्टी ने देश को चार जोन में बांटते हुए जोनल नेतृत्व की भी घोषणा की है. उत्तर जोन की जिम्मेदारी दीपक बलियान, दक्षिण जोन की विजय रेड्डी मल्लांगी, पूर्व एवं उत्तर-पूर्व जोन की अंकित भारद्वाज और पश्चिम जोन की योगेश इंगले को सौंपी गई है. दस्तावेज में कहा गया है कि अगले छह महीनों में सभी राज्यों, लोकसभा क्षेत्रों और शहर स्तर पर संगठन का विस्तार किया जाएगा. साथ ही स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल केवल घोषित पदाधिकारी ही पार्टी के अधिकृत प्रतिनिधि माने जाएंगे.

Also read : कोच्चि जा रही फ्लाइट में यात्री ने की इमरजेंसी डोर खोलने की कोशिश, अन्य यात्रियों को भी धमकाया


विज्ञापन
आलोक पाठक

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola