कोच्चि जा रही फ्लाइट में यात्री ने की इमरजेंसी डोर खोलने की कोशिश, अन्य यात्रियों को भी धमकाया

Updated:
विज्ञापन

फ्लाइट में टूटी खिड़की की तस्वीर (फोटो : X)

कुआलालंपुर से कोच्चि आ रही बटिक एयर की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री ने उड़ान के दौरान विमान का इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश की. यात्री की इस हरकत से सहयात्रियों को खतरा पैदा हो गया था.

विज्ञापन

Emergency Exit Attempt : कुआलालंपुर से केरल के कोच्चि आ रही बटिक एयर की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री ने उड़ान के दौरान विमान का इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कथित तौर पर कोशिश की. इस दौरान उसने इमरजेंसी एग्जिट की खिड़की के पैनल को भी नुकसान पहुंचाया और अन्य यात्रियों को धमकाया. विमान के सुरक्षित कोच्चि पहुंचने के बाद आरोपी को सीआईएसएफ ने हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया.

हवा में उड़ान के दौरान हुई घटना

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान केरल के पलक्कड़ जिले के कूटन्नाड निवासी भारतीय नागरिक जमशीर अथानिक्कल के रूप में हुई है. वह बुधवार को बटिक एयर की फ्लाइट OD231 से कुआलालंपुर से कोच्चि आ रहा था. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया एफआईआर के मुताबिक, रात करीब 9:30 बजे से 11:05 बजे के बीच, जब विमान हवा में था, उसने इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश की. आरोप है कि उसने एग्जिट विंडो का पैनल को भी नुकसान पहुंचाया और यात्रियों को धमकाकर विमान में मौजूद लोगों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया.

CISF ने हिरासत में लेकर पुलिस को सौंपा

बटिक एयर के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. विमान के कोच्चि एयरपोर्ट पर उतरते ही सीआईएसएफ कर्मियों ने आरोपी को हिरासत में लिया और बाद में नेदुम्बास्सेरी पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया. पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3) (आपराधिक धमकी), एयरक्राफ्ट एक्ट की धारा 11A (विमान की सुरक्षा संबंधी निर्देशों का उल्लंघन) और केरल पुलिस अधिनियम की धारा 118(e) के तहत मामला दर्ज किया है.

यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप

पुलिस का कहना है कि आरोपी की हरकत से विमान में मौजूद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी. फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसने इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश क्यों की.

Also read : Tribalpedia Latin-America: Rosewood की लड़ाई ने दुनिया को क्या सिखाया?

Also read : झारखंड छात्र आंदोलन पर खरगे बोले- छात्रों के मुद्दे जहां होंगे, कांग्रेस उनकी आवाज उठाएगी



विज्ञापन
आलोक पाठक

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola