7 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक, ईरान ने नकारा अमेरिका का 15-पॉइंट प्लान

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Apr 2026 7:09 AM

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा परिसर की तस्वीर (Photo: PTI)

7 April Top 20 News: ईरान ने साफ कर दिया है कि उसने अमेरिका के प्रस्तावों पर अपना कूटनीतिक जवाब तैयार कर लिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि तेहरान ने अपनी ‘रेड लाइन्स’ और हितों के आधार पर अपनी मांगों की लिस्ट फाइनल कर ली है. वहीं, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे दिल्ली विधानसभा परिसर में एक बहुत बड़ी सुरक्षा चूक हुई. एक तेज रफ्तार कार ने विधानसभा के गेट नंबर 2 को टक्कर मार दी और सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अंदर घुस गई. राजनीति और देश-दुनिया की ऐसी ही 20 बड़ी खबरें आप यहां एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. ईरान ने नकारा अमेरिका का 15-पॉइंट प्लान, लगाया यूरेनियम चोरी करने का गंभीर आरोप

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है. तेहरान ने अमेरिका के ’15-पॉइंट प्लान’ को सिरे से खारिज करते हुए इसे तर्कहीन बताया है. साथ ही, ईरान ने बड़ा दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने रेस्क्यू मिशन के बहाने उनके न्यूक्लियर सेंटर से यूरेनियम चोरी करने की साजिश रची थी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक: गेट तोड़कर घुसी कार

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगी है. यूपी नंबर की कार गेट तोड़कर परिसर में घुसी और नकाबपोश ड्राइवर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के ऑफिस के बाहर बुके रखकर फरार हो गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. KKR vs PBKS: बारिश के कारण मैच रद्द, केकेआर का जीत का सपना रह गया अधूरा

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा मुकाबला लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. इस नतीजे से केकेआर को बड़ा झटका लगा है. अब केकेआर को सीजन की पहली जीत दर्ज करने के लिए और इंतजार करना होगा. दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. शराबबंदी फेल या सिस्टम ? तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार से पूछा सवाल- 40 हजार करोड़ की काली कमाई का जिम्मेदार कौन?

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शराबबंदी कानून को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आंकड़ों और तर्कों के जरिए दावा किया है कि यह कानून अपने मूल उद्देश्य में असफल रहा है और इसके पीछे सिस्टम और माफिया के गठजोड़ की भूमिका है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन का जवान घायल

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया. घायल जवान की पहचान अनुज कुमार के रूप में हुई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. Madras High Court : तमिलनाडु कस्टोडियल डेथ केस में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा

Madurai Bench ने सोमवार (6 अप्रैल) को 2020 सथानकुलम कस्टोडियल डेथ केस में बड़ा फैसला सुनाते हुए 9 तमिलनाडु पुलिसकर्मियों को मौत की सजा दी. कोर्ट ने इसे “रेयरेस्ट ऑफ रेयर” मामला बताया. कोर्ट ने कहा कि इसमें पावर का गलत इस्तेमाल हुआ. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. SIR पर सुप्रीम कोर्ट में महासंग्राम, 60 लाख दावों पर जजों ने लिया फैसला, मालदा में घेराव के बीच 8 लाख केस सुलझे

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मतदाता सूची विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. अब तक 59 लाख दावों का निपटारा पूरा हो चुका है. ममता बनर्जी के वकील ने ट्रिब्यूनल्स के काम पर सवाल उठाये हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. ममता बनर्जी ने अमित शाह पर बोला हमला- ‘मोटा भाई’ के डर से नहीं झुकेगा बंगाल, ड्रोन उड़ाकर मुझे मारने की रची साजिश

पूर्व बर्धमान जिले के पूर्वस्थली में आयोजित एक रैली में ममता बनर्जी ने भाजपा पर हिंदू धर्म के नाम पर राजनीति करने और बंगाल का पैसा रोकने का आरोप लगाया. हेलीकॉप्टर के पास ड्रोन को बतायी हत्या की साजिश. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. बंगाल चुनाव 2026: TMC, BJP, कांग्रेस और CPM में ‘वंशवाद’ का बोलबाला, पढ़ें कहां से कौन लड़ रहा चुनाव

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में वंशवाद की राजनीति हावी दिख रही है. तृणमूल कांग्रेस से भाजपा तक, सभी पार्टियों ने बड़े नेताओं के बेटे-बेटियों या रिश्तेदारों को दिया टिकट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. असम में हेमंत सोरेन को सभा करने की अनुमति नहीं, पीएम का कार्यक्रम बताकर टाला गया मामला

असम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनावी सभा की अनुमति नहीं मिली. पीएम के कार्यक्रम का हवाला देकर हेलीकॉप्टर उड़ान रोकी गई. इससे पहले कल्पना सोरेन को भी रोका गया था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. टेंडर कमीशन घोटाले में दो रिटायर्ड इंजीनियरों ने किया सरेंडर, जमानत पर रिहा

झारखंड के टेंडर कमीशन घोटाले में दो रिटायर्ड इंजीनियरों ने कोर्ट में सरेंडर किया. पीएमएलए अदालत ने दोनों को एक लाख के मुचलके पर जमानत दी. ईडी की जांच में कई वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12.ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर हमला हुआ तो तबाह हो जाएगा खाड़ी क्षेत्र, मंडराया रेडिएशन का खतरा

ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर हमलों से खाड़ी क्षेत्र में पानी और सेहत का बड़ा संकट खड़ा हो सकता है. अल जजीरा और IAEA की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेडिएशन फैला तो कतर और सऊदी अरब जैसे देशों में पीने के पानी की भारी किल्लत हो जाएगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. बिहार बनेगा इंडस्ट्रियल हब, सरकार का रोडमैप तैयार, नई नीति लागू

बिहार सरकार ने उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्लान तैयार किया है. अगले पांच सालों में भारी निवेश लाकर एक करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है. नई नीतियों और प्रोजेक्ट्स के जरिए राज्य को इंडस्ट्री और स्टार्टअप हब बनाने की कोशिश हो रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. मिडिल ईस्ट में फंसे बिहार के मजदूरों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, तुरंत मिलेगी मदद

मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात के बीच बिहार सरकार ने फंसे श्रमिकों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाकर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि वे सीधे संपर्क कर सहायता ले सकें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, LPG लेकर होर्मुज से निकला ग्रीन आशा

होर्मुज से भारत के लिए एक और अच्छी खबर आ रही है. तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक और भारतीय जहाज सुरक्षित रूप से निकल गया है. एलपीजी कैरियर ग्रीन आशा होर्मुज से निकलकर अब भारत के रास्ते पर है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. BEd के बाद सरकारी टीचर कैसे बनें? यहां देखें पूरा प्रोसेस

सरकारी टीचर बनने के लिए बीएड की डिग्री होनी जरूरी है. अगर आप ने BEd पास कर लिया है, तो टीचिंग सेक्टर में कई सरकारी नौकरी के मौके मिलते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. सोना फिर हुआ महंगा: 1.48 लाख के पार पहुंची 10 ग्राम की कीमत, चांदी में भी ₹3,215 का उछाल

मंगलवार को सराफा बाजार में सोने के दाम ₹1,283 और चांदी के ₹3,215 बढ़ गए. साल 2026 में अब तक सोना ₹14,696 महंगा हो चुका है. हालांकि, जनवरी में बने अपने ऑलटाइम हाई के मुकाबले सोना अभी भी करीब ₹11,000 सस्ता मिल रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. Bhoot Bangla Trailer में हॉरर-कॉमेडी का रोलरकोस्टर लेकर लौटी प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी, फैंस बोले- ‘प्योर नास्टैल्जिया’

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी एक बार फिर ‘भूत बंगला’ में धमाका करने आ रही है. फिल्म का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है और दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज दे रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. शोर-शराबे में भी WhatsApp कॉल्स होंगी क्लियर, आ रहा Noise Cancellation फीचर

WhatsApp अब अपने Noise Cancellation फीचर के साथ कॉल्स को शोर-शराबे में भी क्रिस्टल क्लियर बनाने वाला है. यह बैकग्राउंड आवाजें को रियल टाइम में फिल्टर करता है, ताकि आपकी वॉइस साफ सुनाई दे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. BH सीरीज नंबर प्लेट क्या है? जानिए कैसे बनवाएं, कौन ले सकता है और इसके फायदे

BH सीरीज नंबर प्लेट खास उन लोगों के लिए है जो अक्सर एक राज्य से दूसरे राज्य ट्रांसफर होते हैं. ये सिर्फ प्राइवेट वाहनों के लिए है और सरकारी, रक्षा, बैंक या बड़ी कंपनियों के कर्मचारियों के लिए एलिजिबल है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola