प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने के आरोप में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार
Updated at : 15 Dec 2015 10:39 PM (IST)
विज्ञापन

कोल्लम : प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ओमन चांडी को बाहर रखने के विरोध में आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को काला झंडा दिखाने वाले युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया. मोदी का काफिला जब एक कार्यक्रम के लिए जा रहा था तो भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी […]
विज्ञापन
कोल्लम : प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ओमन चांडी को बाहर रखने के विरोध में आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को काला झंडा दिखाने वाले युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया.
मोदी का काफिला जब एक कार्यक्रम के लिए जा रहा था तो भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लहराए और काला झंडे बंधे कुछ गुब्बारे भी हवा में उडाए। प्रधानमंत्री ने यहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री आर शंकर की प्रतिमा का अनावरण किया.
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम से चांडी को दूर रखे जाने का विरोध कर रहे थे. कोल्लम के चिन्नाकडा में शंकर की प्रतिमा के सामने कार्यकर्ताओं के एक समूह ने उपवास भी किया। आरएसपी की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया. महिला कांग्रेस सदस्यों ने मुंह पर काली पट्टी लगाकर समारोह स्थल की तरफ मार्च किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




