क्या ''आप'' का दामन थामेंगे सिद्धू ?

चंडीगढ़ : क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू अगर पार्टी से जुड़ना चाहते हैं तो उनका स्वागत है , दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस बयान के कुछ दिन बाद आप नेता और पंजाब मामलों के प्रभारी संजय सिंह ने आज कहा कि 2017 में होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों के पहले ना […]
चंडीगढ़ : क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू अगर पार्टी से जुड़ना चाहते हैं तो उनका स्वागत है , दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस बयान के कुछ दिन बाद आप नेता और पंजाब मामलों के प्रभारी संजय सिंह ने आज कहा कि 2017 में होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों के पहले ना तो सिद्धू ने आप से संपर्क किया ना ही पार्टी की उनसे बात हुयी है.
सिंह ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा , ‘‘सिद्धू के (आम आदमी पार्टी से जुड़ने के) बारे में केवल समाचारों में बात हो रही है. ना तो सिद्धू ने हमसे संपर्क किया है ना ही हमने उनसे बात की है. उनसे जुडी खबर अपने आप आयी. ऐसी खबरों की सचाई के बारे में मुझे नहीं पता.”
सिद्धू के बारे में केजरीवाल के हालिया बयान पर आप नेता ने कहा , ‘‘हम पहले दिन से कहते आ रहे हैं कि हमारी पार्टी दूसरे राजनीतिक दलों में स्वच्छ छवि वाले नेताओं पर फैसला करेगी.” पंजाब चुनावों के लिए आप क्या ‘पैराशुट उम्मीदवार ‘ उतारेगी , उन्होंने कहा कि पार्टी उचित समय पर राज्य के लिए पार्टी के ‘चेहरे’ के बारे में फैसला करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




