राजनाथ को BJP प्रमुख और शाह को गुजरात का CM बना देना चाहिए: संघप्रिय गौतम
Updated at : 15 Nov 2015 3:28 PM (IST)
विज्ञापन

धार : बिहारी में चुनावी पराजय को लेकर विरोध के सुर तेज होने के बीच पार्टी के एक और बुजुर्ग नेता संघप्रिय गौतम ने पार्टी संगठन में फेरबदल की मांग करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि आरएसएस प्रमुख […]
विज्ञापन
धार : बिहारी में चुनावी पराजय को लेकर विरोध के सुर तेज होने के बीच पार्टी के एक और बुजुर्ग नेता संघप्रिय गौतम ने पार्टी संगठन में फेरबदल की मांग करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को ‘राजनीति छोड’ अपने संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए और शाह की जगह राजनाथ सिंह को भाजपा प्रमुख बनाते हुए उन्हें (शाह) गुजरात का मुख्यमंत्री बना देना चाहिए.
गौतम ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मोदी और शाह की टीम को बिहार में चुनावी पराजय की जिम्मेदारी लेने से नहीं हिचकिचाना चाहिए.’ इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, शांता कुमार और यशवंत सिन्हा ने बिहार में हार के लिए मोदी-शाह द्वय को निशाना बनाकर एक कडा बयान जारी किया था और कहा था चुनावी शिकस्त के लिए जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए.
ऐतिहासिक मांडू शहर के दौरे पर आए गौतम ने अमित शाह को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाने की भी पैरवी करते हुए कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल अपने राज्य में वर्ग संघर्ष पर नियंत्रण कर पाने में ‘अक्षम’ हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




