ePaper

गांधीजी के आदर्श आज बेहद प्रासंगिक : मोदी

Updated at : 24 Oct 2015 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
गांधीजी के आदर्श आज बेहद प्रासंगिक : मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र दिवस की 70वीं वर्षगांठ पर अपने संदेश में कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श और उनके दिखाये मार्ग आज बेहद प्रासंगिक है. देश में हाल की कुछ हिंसक घटनाओं के मद्देनजर यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है. प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र दिवस की 70वीं वर्षगांठ पर अपने संदेश में कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श और उनके दिखाये मार्ग आज बेहद प्रासंगिक है. देश में हाल की कुछ हिंसक घटनाओं के मद्देनजर यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है. प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर आज जनता को बधाई दी और कहा, ‘सभी को संयुक्त राष्ट्र दिवस की बधाई. संयुक्त राष्ट्र ने विश्व को शांतिपूर्ण स्थल बनाने के अपने लक्ष्य के प्रति संकल्पबद्धता के साथ मानवता की सेवा करते हुए 70 वर्ष पूरे कर लिए हैं.’ उन्होंने कहा, ‘गांधीजी के आदर्श और उनके द्वारा दिखाया गया रास्ता आज बेहद प्रासांगिक हैं और संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्र और संयुक्त राष्ट्र के आदर्शो के साथ मेल खाता है.’

उत्तरप्रदेश में दादरी में गोमांश की अफवाह पर एक व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डालने की घटना और हरियाणा में एक दलित परिवार के घर में आग लगाये जाने समेत हाल की कुछ हिंसक घटनाओं के मद्देनजर प्रधानमंत्री द्वारा महात्मा गांधी के आदर्शो और मार्ग का जिक्र किये जाने की उनकी टिप्पणी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मोदी ने कहा कि भारत, संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गयी विभिन्न पहलों में सबसे आगे रहा है और संयुक्त राष्ट्र को उसके प्रयासों में हरसम्भव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर रात को दुनिया भर की प्रतीकात्मक इमारतों पर नीली रोशनी की जाएगी और भारत में अहमदाबाद के साबरमती आश्रम को प्रकाशित किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola