शर्मनाक : बेंगलूरु में कॉल सेंटर गर्ल के साथ गैंगरेप

बेंगलूरु : दक्षिण पूर्वी बेंगलूरु से एक शर्मनाक खबर आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां कॉल सेंटर में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के साथ दो लोगों ने कथित रुप से गैंगरेप किया. इस संबंध में नगर पुलिस आयुक्त एनएस मेघारिख ने यहां संवाददाताओं को बताया कि कॉल सेंटर में काम करने […]
बेंगलूरु : दक्षिण पूर्वी बेंगलूरु से एक शर्मनाक खबर आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां कॉल सेंटर में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के साथ दो लोगों ने कथित रुप से गैंगरेप किया. इस संबंध में नगर पुलिस आयुक्त एनएस मेघारिख ने यहां संवाददाताओं को बताया कि कॉल सेंटर में काम करने वाली एक महिला से यहां तीन अक्तूबर की रात कथित सामूहिक बलात्कार किया गया.
पुलिस के अनुसार घटना तब हुई जब मध्य प्रदेश निवासी महिला रात 10 बजे के करीब घर जाने के लिए परिवहन का इंतजार कर रही थी. तभी दोनों आरोपियों ने अपना वाहन रोका और उसे उसके गंतव्य तक पहुंचाने की पेशकश की. पुलिस के अनुसार महिला को दोनों आरोपी एकांत स्थान पर ले गए और उससे बलात्कार किया. बाद में उन्होंने उसे दक्षिण पूर्वी बेंगलूरु के मदीवाला क्षेत्र में छोड दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










