ज्ञान, आध्यात्मिकता और सेवाभाव का असीम भंडार थे स्वामी दयानंद : नरेंद्र मोदी
न्यूयॉर्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी दयानंद सरस्वती के निधन पर शोक व्यक्त किया है जिन्हें वह अपना गुरु मानते थे. मोदी ने आज न्यूयार्क पहुंचने के तत्काल बाद ट्विटर पर लिखा ‘स्वामी दयानंद सरस्वती जी का निधन निजी क्षति है. मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं.’ प्रधानमंत्री […]
न्यूयॉर्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी दयानंद सरस्वती के निधन पर शोक व्यक्त किया है जिन्हें वह अपना गुरु मानते थे. मोदी ने आज न्यूयार्क पहुंचने के तत्काल बाद ट्विटर पर लिखा ‘स्वामी दयानंद सरस्वती जी का निधन निजी क्षति है. मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं.’ प्रधानमंत्री ने कहा ‘मेरी संवेदनाएं उन अनगिनत लोगों के साथ हैं जो दयानंद सरस्वती जी से प्रेरित थे. वह ज्ञान, आध्यात्मिकता और सेवाभाव का असीम भंडार थे.’
Swami Dayananda Saraswati ji's demise is a personal loss. I pray that his soul attains eternal peace.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 24, 2015
My thoughts are with the countless people inspired by Dayananda Saraswati ji. He was a powerhouse of knowledge, spirituality & service.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 24, 2015
लंबे समय से बीमार चल रहे स्वामी दयानंद ने कल अंतिम सांस ली. मोदी ने 11 सितंबर को स्वामी दयानंद सरस्वती के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए ऋषिकेष जा कर उनसे मुलाकात की थी. पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे प्रधानमंत्री मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद गिरि का बीती रात ऋषिकेश में निधन हो गया. वह 87 वर्ष के थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










