पाकिस्तान, चीन से सटे सीमावर्ती इलाकों के दौरे पर जायेंगे राजनाथ

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह अगले सप्ताह पाकिस्तान और चीन से सटे सीमावर्ती इलाकों का दौरा करेंगे. जम्मू-कश्मीर की सीमा से सटे इलाकों के तीन दिवसीय दौरे पर राजनाथ सिंह साम्बा में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के लिये बनाये गये अफसर मेस का उद्घाटन करेंगे. मंगलवार से शुरु हो रही इस यात्र […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह अगले सप्ताह पाकिस्तान और चीन से सटे सीमावर्ती इलाकों का दौरा करेंगे. जम्मू-कश्मीर की सीमा से सटे इलाकों के तीन दिवसीय दौरे पर राजनाथ सिंह साम्बा में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के लिये बनाये गये अफसर मेस का उद्घाटन करेंगे. मंगलवार से शुरु हो रही इस यात्र के दौरान वह संभवत: उन सेक्टरों की चौकियों पर भी जायेंगे जहां अकसर संघर्षविराम का उल्लंघन होता रहता है.
गृहमंत्री उसके बाद पूर्वी लद्दाख के चुमार क्षेत्र में जायेंगे जहां सितंबर 2014 में भारतीय और चीनी सेना के बीच तनातनी हो गयी थी. उसके बाद वह हॉट स्प्रींग में पुलिस स्मारक और थाकुंग तथा चुशुल स्थित आईटीबीपी के पोस्ट पर भी जायेंगे. राजनाथ सिंह चीन-भारत सीमा पर स्थिति का जायजा लेंगे और सीमा की सुरक्षा करने वाले आईटीबीपी के सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे. संभावना है कि वह सीमावर्ती इलाकों में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में स्थानीय प्रशासन और सीमा सड़क संगठन के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




