ऑडियो विवाद पर बोले भगवंत मान : केजरीवाल के नेतृत्व में पूरी आस्था, हम उनके समर्पित सिपाही

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई का पार्टी हाइकमान से असंतुष्टि वाला ऑडियो टेप वायरल होने के बाद पार्टी डैमेज कंट्रोल में जुट गयी है. आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने इसका ठिकरा मोदी सरकार पर फोडा. उन्होंने कहा ऐसे ऑडियो में छेडछाड कर उसे पेश किया जाता है और इसमें […]
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई का पार्टी हाइकमान से असंतुष्टि वाला ऑडियो टेप वायरल होने के बाद पार्टी डैमेज कंट्रोल में जुट गयी है. आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने इसका ठिकरा मोदी सरकार पर फोडा. उन्होंने कहा ऐसे ऑडियो में छेडछाड कर उसे पेश किया जाता है और इसमें नया कुछ नहीं है. भगवंत मान ने सफाई दी है कि वे और उनके साथी एमपी पार्टी संगठन पर चर्चा कर रहे थे कि अगर पंजाब इकाई में पार्टी में ग्रुपिज्म है, तो हमें दिल्ली वालों से बात करनी चाहिए. भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आस्था प्रकट करते हुए कहा कि हमें उनके नेतृत्व पर कोई संदेह नहीं है. हम उनके नेतृत्व में एक पार्टी के एक समर्पित सिपाही हैं और इसी तरह काम करेंगे. उन्होंने कहा कि इस मामले में पार्टी नेतृत्व ने हमसे कोई स्पष्टीकरण भी नहीं मांगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




