यदि मैं भाजपा में ही रहता, तो मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन पाते : वाघेला
अहमदाबाद : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वघेला ने आज दावा किया कि यदि वह भाजपा में ही रहते तो संभवत: नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन पाते. नब्बे के दशक में भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले वाघेला ने आज उपरोक्त दावा किया. खबरों के मुताबिक, भाजपा की आंतरिक बैठक में […]
अहमदाबाद : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वघेला ने आज दावा किया कि यदि वह भाजपा में ही रहते तो संभवत: नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन पाते. नब्बे के दशक में भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले वाघेला ने आज उपरोक्त दावा किया. खबरों के मुताबिक, भाजपा की आंतरिक बैठक में मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने कहा कि वाघेला यदि भाजपा में होते तो वह अभी गुजरात के मुख्यमंत्री होते, वाघेला इसी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे.
गांधीनगर में संवाददाताओं से वाघेला ने कहा, मैं उनसे (आनंदीबेन) सहमत हूं. यदि मैंने भाजपा में ही रहता, तो सर (मोदी) कभी प्रधानमंत्री और पटेल हमारी (गुजरात) मुख्यमंत्री नहीं बन पाती. उन्होंने कहा, लेकिन मैं सत्ता के लिए सार्वजनिक जीवन में नहीं हूं. यह आता-जाता रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










