सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न मिलना चाहिये : अनुराग ठाकुर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2013 1:44 PM
नई दिल्ली : टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर चुके सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न से नवाजने की मांग करते हुए बीसीसीआई के संयुक्त सचिव अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि वह इसकी सिफारिश खेल मंत्रलय से करने के लिये बीसीसीआई अध्यक्ष को पत्र लिखेंगे. तेंदुलकर ने कल घोषणा की कि वेस्टइंडीज के […]
नई दिल्ली : टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर चुके सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न से नवाजने की मांग करते हुए बीसीसीआई के संयुक्त सचिव अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि वह इसकी सिफारिश खेल मंत्रलय से करने के लिये बीसीसीआई अध्यक्ष को पत्र लिखेंगे.
तेंदुलकर ने कल घोषणा की कि वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने उनका 200वां टेस्ट कैरियर का आखिरी टेस्ट भी होगा.
उन्होंने कहा, ‘‘सचिन सही मायने में भारत रत्न के हकदार हैं और उन्हें यह सम्मान देने में देर नहीं की जानी चाहिये. बीसीसीआई को भी उनके नाम की सिफारिश खेल मंत्रलय से करनी चाहिये और मैं खुद बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को आज इस बारे में पत्र लिखूंगा. बोर्ड की अगली बैठक में भी यह मसला उठाउंगा.’’ तेंदुलकर के विदाई टेस्ट की तैयारियों के बारे में पूछने पर ठाकुर ने कहा कि इस बारे में फैसला मंगलवार को टूर और फिक्चर्स समिति की बैठक के बाद लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










