भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भगदड़ मचने से दो महिलाओं की मौत,10 घायल

पुरी:भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भगदड मचने से दो महिलाओं की मौत हो गयी हैं और 10 लोग घायल हो गये हैं. इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी. गौरतलब है कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की सदी की प्रथम नबकलेबर यात्रा आज यहां पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली.विश्व […]
पुरी:भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भगदड मचने से दो महिलाओं की मौत हो गयी हैं और 10 लोग घायल हो गये हैं. इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी.
गौरतलब है कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की सदी की प्रथम नबकलेबर यात्रा आज यहां पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली.विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा में 12 वीं सदी के श्री जगन्नाथ की मूर्ति की झलक पाने के लिए सभी हलकों के लोग कल से शहर में हैं. श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया. स्वरुप परिवर्तन के प्रतीक नबकलेबर के चलते 45 दिनों तक भगवान भीतर ही रहे. नबकलेवर 19 साल के अंतराल के बाद हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




