राजघाट पर साथ नजर आए मनमोहन और सोनिया

Published at :02 Oct 2013 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
राजघाट पर साथ नजर आए मनमोहन और सोनिया

नई दिल्ली : दोषी सांसदों और विधायकों संबंधी अध्यादेश के बारे में राहुल गांधी की प्रतिकूल टिप्पणी के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज पहली बार राजघाट पर एक साथ नजर आये. यहां महात्मा गांधी की समाधि पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का हाथ जोड़ कर अभिवादन किया। संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ […]

विज्ञापन

नई दिल्ली : दोषी सांसदों और विधायकों संबंधी अध्यादेश के बारे में राहुल गांधी की प्रतिकूल टिप्पणी के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज पहली बार राजघाट पर एक साथ नजर आये.

यहां महात्मा गांधी की समाधि पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का हाथ जोड़ कर अभिवादन किया। संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित उन दोनों के बीच में बैठे हुये थे.

राहुल की टिप्पणी से विवाद खड़ा होने और इसपर विपक्षी दलों की ओर से उठाई गई मांगों और दिए गए उलाहनों के बाद सोनिया गांधी ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि पूरी कांग्रेस पार्टी सिंह के साथ खड़ी है.राहुल के अध्यादेश की अलोचना करने के मुद्दे पर सिंह ने कल त्यागपत्र देने से इंकार कर दिया था ,लेकिन वह उनके टिप्पणी करने के तरीके से नाखुश नजर आये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola