ललित मोदी ने ट्वीट कर सोनिया गांधी को बताया ''इटालियन आंटी 420''

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2015 1:29 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जब से ललित गेट मामला प्रकाश में आय है, ललित मोदी के ट्वीट्स राजनेताओं की नींद उड़ा दी है. इसी क्रम में आज ललित मोदी ने एकबार फिर वरुण गांधी को निशाने पर लिया है. उन्होंने वरुण गांधी से सवाल किया है कि वे मुझे जवाब दें कि अपनी इटालियन चाची 420 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जब से ललित गेट मामला प्रकाश में आय है, ललित मोदी के ट्वीट्स राजनेताओं की नींद उड़ा दी है. इसी क्रम में आज ललित मोदी ने एकबार फिर वरुण गांधी को निशाने पर लिया है. उन्होंने वरुण गांधी से सवाल किया है कि वे मुझे जवाब दें कि अपनी इटालियन चाची 420 का ऑफर लेकर वे मुझसे मिलने लंदन क्यों आये थे.

साथ ही उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि वरुण गांधी लंदन के सबसे महंगेहोटल के सूइट में रूके थे.गौरतलब है कि मंगलवार 30 जून को ललित मोदी ने भाजपा नेता वरुण गांधी पर यह आरोप लगाया था कि वे उनसे लंदन में मिले थे और यह कहा था कि वे उनके सारे मामले आंटी से कहकर सुलझा देंगे. बस इसके एवज में375 करोड़ रुपये देने होंगे. साथ ही उन्होंने उससे यह भी कहा था कि वे इटली में रहने वाली सोनिया गांधी की बहन से मिलें.

पूर्व आईपीएल प्रमुख ललित मोदी पर जब से यह आरोप लगा है कि वे भारत की विदेशमंत्री के सहयोग से विदेश गये हैं, वे खुद को निर्दोष साबित करने के लिए आक्रामक हो गये हैं और प्रतिदिन किसी न किसी राजनीतिक पार्टी और बीसीसीआई के अधिकारी को निशाने पर ले रहे हैं. आज उन्होंने भाजपा नेता सुधांशु मित्तल पर भी निशाना साधा था. उन्होंने लोगों से कुछ घंटे इंतजार करने की अपील की है. उन्होंने सुधांशु मित्तल से यह सवाल किया है कि आखिर उनके हवाला कारोबारी विवेक नागपाल से कैसे संबंध हैं?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola