ePaper

''असम सरकार को अस्थिर करने के लिए बार-बार दौरा करते हैं केंद्रीय मंत्री''

Updated at : 28 Jun 2015 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
''असम सरकार को अस्थिर करने के लिए बार-बार दौरा करते हैं केंद्रीय मंत्री''

गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने आज आरोप लगाया कि प्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों की बारंबार यात्रा का लक्ष्य विकास के लिए मदद करने के बजाय राज्य सरकार को ‘अस्थिर’ बनाना है. गोगोई ने एक बयान में कहा, ‘ऐसा मालूम होता है कि यहां आने वाले केंद्रीय मंत्री, राज्य की ओर मदद का […]

विज्ञापन

गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने आज आरोप लगाया कि प्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों की बारंबार यात्रा का लक्ष्य विकास के लिए मदद करने के बजाय राज्य सरकार को ‘अस्थिर’ बनाना है. गोगोई ने एक बयान में कहा, ‘ऐसा मालूम होता है कि यहां आने वाले केंद्रीय मंत्री, राज्य की ओर मदद का हाथ बढाने के बजाय लोकतांत्रिक रूप से चुनी गयी प्रदेश सरकार को अस्थिर करने में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं.’

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों की बारंबार यात्रा नयी परिपाटी है, स्वतंत्रता से अभी तक ऐसा कभी नहीं देखा गया. गोगोई ने कहा, ‘लेकिन राज्य को उनकी यात्राओं से कोई लाभ नहीं है क्योंकि वे सिर्फ बातें करते हैं. वर्तमान केंद्र सरकार ने मौजूदा योजनाओं और कार्यक्रमों की ओर से मुंह फेर लिया है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola