न्यूज कवरेज की हडबडी में टीवी चैनल के वाहन ने वसुंधरा राजे के काफिले के वाहन को मारी टक्कर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जयपुर : राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले के एक वाहन को समझा जाता है कि एक टीवी चैनल की कार ने टक्कर मार दी. यह घटना उस समय घटी तब वह नयी दिल्ली जाने के लिए हवाई अड्डा जा रही थीं.मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, राजे के काफिले की कार को मार्ग बाधित कर […]
विज्ञापन
जयपुर : राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले के एक वाहन को समझा जाता है कि एक टीवी चैनल की कार ने टक्कर मार दी. यह घटना उस समय घटी तब वह नयी दिल्ली जाने के लिए हवाई अड्डा जा रही थीं.मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, राजे के काफिले की कार को मार्ग बाधित कर रहे टीवी चैनल के एक वाहन ने टक्कर मार दी. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं हैं.
अपने बयान में सीएमओ ने कहा, राजे का काफिला जब हवाई अड्डे की ओर बढ रहा था और इलेक्ट्रानिक मीडिया उसके पीछे चल रहे थे तब कुछ स्थानों पर दुर्घटना की स्थिति पैदा हो गई.मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, अनियंत्रित रूप से वाहन चलाने के कारण कुछ स्थानों पर जाम जैसी उत्पन्न हो गई, क्योंकि कुछ टीवी चैनल के सदस्य उनकी कार का पीछा करने और करीब जाने का प्रयास कर रहे थे.
इसमें आरोप लगाया गया है कि टीवी चैनल के सदस्य काफी तेज रफ्तार से वाहन चला रहे थे.सीएमओ ने कहा, मीडियाकर्मियों से अपनी और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने का आग्रह किया जाता है… हम आपके लिए चिंतित हैं… हम संवाददाता सम्मेलन बुलाते हैं और प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हैं और आपके सवालों के उत्तर देते हैं… हम आगे भविष्य में भी इसका पालन करेंगे. इसमें कहा गया है, क्या मीडिया की भूमिका सही है? मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है. इस बारे में सम्पर्क करने पर जयपुर पुलिस आयुक्त ने कथित दुर्घटना और ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति पर कुछ भी कहने से इंकार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










